परिवर्तन यात्रा को मिल रहे प्रतिभाव से उत्साहित है आप - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

परिवर्तन यात्रा को मिल रहे प्रतिभाव से उत्साहित है आप

| Updated: May 19, 2022 19:56

आप की परिवर्तन यात्रा पांचवें दिन भी पूरे गुजरात में हर्षोल्लास के साथ आगे बढ़ रही है। लगातार 5 दिनों से चल रही इस ऐतिहासिक परिवर्तन यात्रा में जनता के मुद्दों पर चर्चा हो रही है। जनता को दिल्ली के कामो की भी जानकारी दी है रही है और इसीलिए अब गुजरात की जनता भी चाहती है कि गुजरात में भी दिल्ली जैसी विश्वस्तरीय व्यवस्था हो।परिवर्तन यात्रा को मिल रहे प्रतिभाव को लेकर आम आदमी पार्टी उत्साहित है।

परिवर्तन यात्रा पांचवें दिन का प्रवास

सोमनाथ से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रवीण राम और प्रदेश उपाध्यक्ष निमिषा बेन खूंट की अगुवाई में शुरु हुई परिवर्तन यात्रा का आज पांचवा दिन है। और चार दिन पुरा करने के बाद परिवर्तन यात्रा के पांचवे दिन विसावदर से सुबह 5 बजे से निकलकर सुबह 10 बजे भूंसण मार्केट पहुंचे। वहा से निकलकर शाम 5:30 बजे विसावदर गाँव पहुंचेगे। विसावदर गाँव से निकलकर रात के 8 बगसरा (धारी) में परिवर्तन यात्रा रुकेगी।

द्वारका से प्रदेश नेता इसुदान गढवी, ‘आप’ नेता इंद्रनील राज्यगुरु और संगठन मंत्री अजीत लोखिल की अगुवाई में निकली हुई परिवर्तन यात्रा सराड़िया से सुबह 9 बजे से निकलकर 10 बजे बाँटवा पहुंचे, फिर 11 बजे माणवदर और शाम 4 बजे मेंदरडा पहुंचेंगे। मेंदरडा से निकलकर शाम 5 बजे शापुर और 6 बजे वंथली पहुंचेंगे, उसके बाद वंथली से निकलकर रात 8:00 बजे धांधूसरा में परिवर्तन यात्रा विश्राम करेगी।

भाजपा के गढ़ में सूरत में आज पहुंचेगी यात्रा

दांडी से प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोराठिया, संगठन मंत्री राम धडुक और ‘आप’ नेता राकेश हिरपरा की अगुवाई में निकली हुई परिवर्तन यात्रा वेस्टर्न चार रस्ता से शाम 4 बजे से निकलकर 5 बजे कल्याणपुरी मार्केट पहुंचेगी । वहा से निकलकर शाम 6 बजे तूकाराम मंदिर और 7 बजे नीलगिरी सर्कल पहुंचेगे। वहाँ से निकलकर रात 8 बजे रणछोड़ नगर (पर्वत पाटिया) में परिवर्तन यात्रा रुकेगी।

अबड़ासा(कच्छ) से किसान संगठन अध्यक्ष राजू करपड़ा और प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश दान गढवी की अगुवाई में निकली हुई परिवर्तन यात्रा सुबह 6 बजे भूज से निकलकर 10 बजे स्वामीनारायण मंदिर पहुंची। वहाँ से निकलकर परिवर्तन यात्रा शाम 7 बजे नारणपर विश्राम करेगी।

सिद्धपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष भेमाभाई चौधरी, संगठन मंत्री रमेश नाभानी और महामंत्री सागर भाई रबारी की अगुवाई में निकली हुई परिवर्तन यात्रा महूडी मंदिर से सुबह 8 बजे से निकलकर सुबह 11 बजे माणसा पहुंचे। वहा से निकलकर शाम 6 बजे बापुपूरा में परिवर्तन यात्रा रुकेगी।

उमरगाव से प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन राठवा और BTP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक महेश वसावा की अगुवाई में निकली हुई परिवर्तन यात्रा व्यारा से सुबह 7 बजे से निकलकर शाम 5 बजे बाजीपुरा पहुंचेगे। वहाँ से निकलकर शाम को 6 बजे वालोद पहुंचेगे। उसके बाद शाम के 7:30 बजे फुलवाडी में परिवर्तन यात्रा रुकेगी।

परिवर्तन यात्रा से गुजरात के कोने कोने में आम आदमी पार्टी मजबूत हो रही है। जनता जिस तेजी से आम आदमी पार्टी को अपना रही है यह देख कर भाजपा कांग्रेस भयभीत है। आम आदमी पार्टी का कारवां बढ़ता ही जा रहा है, लोग जुड़ते जा रहे हैं और जनता के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी एक इतिहास बनाने जा रही है।

परिवर्तन यात्रा से गुजरात मे परिवर्तन की नींव रखी जा रही है: आप

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d