परिवर्तन यात्रा से गुजरात मे परिवर्तन की नींव रखी जा रही है: आप - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

परिवर्तन यात्रा से गुजरात मे परिवर्तन की नींव रखी जा रही है: आप

| Updated: May 18, 2022 19:05

आम आदमी पार्टी की परिवर्तन यात्रा चौथे दिन में पूरे गुजरात में हर्षोल्लास के साथ आगे बढ़ रही है। लगातार चार दिनों से घूम रही इस परिवर्तन यात्रा में जनता के मुद्दों पर चर्चा हो रही है। जनता को दिल्ली के कामो की भी जानकारी दी है रही है और इसी लिए अब गुजरात की जनता भी चाहती है कि गुजरात में भी दिल्ली जैसी विश्वस्तरीय व्यवस्था हो। ऐसा आप नेता दवा कर रहे हैं।

  • परिवर्तन यात्रा से आम आदमी पार्टी गुजरात में मजबूत हो रही है
  • परिवर्तन यात्रा के दौरान जनता को दिल्ली के कामों की जानकारी दी जाती है
  • गुजरात की जनता भी अब दिल्ली जैसी व्यवस्था गुजरात मे चाहते है

आम आदमी पार्टी की परिवर्तन यात्रा चौथे दिन में पूरे गुजरात में हर्षोल्लास के साथ आगे बढ़ रही है। लगातार चार दिनों से घूम रही इस परिवर्तन यात्रा में जनता के मुद्दों पर चर्चा हो रही है। जनता को दिल्ली के कामो की भी जानकारी दी है रही है और इसी लिए अब गुजरात की जनता भी चाहती है कि गुजरात में भी दिल्ली जैसी विश्वस्तरीय व्यवस्था हो। ऐसा आप नेता दवा कर रहे हैं।

सोमनाथ से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रवीण राम और प्रदेश उपाध्यक्ष निमिषा बेन खूंट की अगुवाई में निकली हुई परिवर्तन यात्रा मांगरोड से सुबह 5 बजे से निकलकर सुबह 10:30 बजे मांगरोड शहर पहुंचे। वहा से निकलकर शाम 5:30 बजे जूनागढ़ शहर पहुंचे। जूनागढ़ शहर से निकलकर रात के 8 बजे मखियाडा में परिवर्तन यात्रा रुकेगी।

द्वारका से प्रदेश नेता इसुदान गढवी, ‘आप’ नेता इंद्रनील राज्यगुरु और संगठन मंत्री अजीत लोखिल की अगुवाई में निकली हुई परिवर्तन यात्रा केशोद शहर से शाम 4 बजे से निकलकर रात 8 बजे बटवा मार्केट पहुंचेगे और वह परिवर्तन यात्रा विश्राम करेगी।

दक्षिण गुजरात में मिल रहा प्रतिसाद

दांडी से प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोराठिया, संगठन मंत्री राम धडुक और ‘आप’ नेता राकेश हिरपरा की अगुवाई में निकली हुई परिवर्तन यात्रा सचिन से सुबह 7 बजे से निकलकर सुबह 9:30 बजे मगदल्ला पहुंचे। वहा से निकलकर शाम 7 बजे कैलाश चौकड़ी पहुंचेगे। वह से निकलकर रात 8:30 बजे कठोदरा में परिवर्तन यात्रा रुकेगी।

अबड़ासा(कच्छ) से किसान संगठन अध्यक्ष राजू करपड़ा और प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश दान गढवी की अगुवाई में निकली हुई परिवर्तन यात्रा सुबह 7:30 बजे मुंद्रा से निकलकर 9 बजे मुंद्रा गाम पहुंची। वहां से निकलकर परिवर्तन यात्रा शाम 6 बजे भुजपुर पहुंचकर विश्राम करेगी।

सिद्धपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष भेमाभाई चौधरी, संगठन मंत्री रमेश नाभानी और महामंत्री सागर भाई रबारी की अगुवाई में निकली हुई यात्रा भावसोर से सुबह 8:30 बजे से निकलकर सुबह 11 बजे लाडोल पहुंचे। वहा से निकलकर शाम 7 बजे फलु गाम में परिवर्तन यात्रा रुकेगी।

चार अलग अलग समूह में निकल रही है यात्रा

उमरगाव से प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन राठवा और BTP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक महेश वसावा की अगुवाई में निकली हुई यात्रा उनाइ से सुबह 9 बजे से निकलकर सुबह 11 बजे वासन्दा पहुंचे। वहां से निकलकर शाम को 4 बजे वघई पहुंचेगे। शाम को वहा से निकलकर शाम के 6:30 बजे आहवा में परिवर्तन यात्रा रुकेगी।

आप प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया के मुताबिक यात्रा से गुजरात के कोने कोने में आम आदमी पार्टी मजबूत हो रही है। जनता जिस तेजी से आम आदमी पार्टी को अपना रही है यह देख कर भाजपा कांग्रेस भयभीत है। आम आदमी पार्टी का कारवां बढ़ता ही जा रहा है, लोग जुड़ते जा रहे हैं और जनता के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी एक इतिहास बनाने जा रही है।

हार्दिक का कांग्रेस से इस्तीफ़ा ,चिकन सैंडविच का तंज

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d