comScore अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 7,150 करोड़ रुपए जुटाए - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 7,150 करोड़ रुपए जुटाए

| Updated: July 17, 2025 18:14

अडानी एंटरप्राइजेज ने एफएमसीजी ज्वाइंट वेंचर से बाहर निकलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया, विल्मर इंटरनेशनल बनी एडब्ल्यूएल की सबसे बड़ी शेयरधारक

अहमदाबाद। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ने एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी विल्मर इंटरनेशनल की सहायक कंपनी, लेंस प्राइवेट लिमिटेड को 275 रुपए प्रति शेयर की दर से बेचने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस डील से एईएल को करीब 7,150 करोड़ रुपए मिलेंगे।

इस ताजा डील के बाद एडब्ल्यूएल में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ विल्मर एक बड़ा शेयरधारक बन जाएगा।

एईएल की सहायक कंपनी, अडानी कमोडिटीज एलएलपी (एसीएल) के पास वर्तमान में एडब्ल्यूएल में 30.42 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

यह बिक्री अडानी द्वारा एडब्ल्यूएल में अपनी पूरी 44 प्रतिशत हिस्सेदारी के विनिवेश और एफएमसीजी ज्वाइंट वेंचर से बाहर निकलने की योजना का अगला चरण है।

अडानी कमोडिटीज एलएलपी (एसीएल) और सिंगापुर स्थित विल्मर इंटरनेशनल की सहायक कंपनी लेंस प्राइवेट लिमिटेड ने दिसंबर 2024 में एक समझौता किया था, जिसमें एक-दूसरे को एडब्ल्यूएल (अडानी विल्मर लिमिटेड) में एईएल/एसीएल के शेयर खरीदने या बेचने का विकल्प दिया गया, जिसकी कीमत 305 रुपए प्रति शेयर से अधिक नहीं होना तय किया गया। दोनों कंपनियों के पास एडब्ल्यूएल में कुल मिलाकर 88 प्रतिशत (प्रत्येक के पास 44 प्रतिशत) हिस्सेदारी थी।

जनवरी 2025 में, एईएल/एसीएल ने एडब्ल्यूएल में अपनी 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 276.51 रुपए प्रति शेयर पर बेच दी, जिससे 4,855 करोड़ रुपए जुटाए गए। ऐसा नियामक बाध्यता को पूरा करने के लिए किया गया।

इस बिक्री के बाद एसीएल/एईएल के पास एडब्ल्यूएल का लगभग 30.42 प्रतिशत हिस्सा था। इस 30.42 प्रतिशत में से, 11 से 20 प्रतिशत के बीच अब लेंस को बेचा जाएगा और शेष विल्मर द्वारा लाए गए रणनीतिक साझेदारों और निवेशकों को दिया जाएगा।

अडानी कमोडिटीज के पास वर्तमान में मौजूद शेष 10.42 प्रतिशत हिस्सेदारी लेंस के साथ लेनदेन पूरा होने से पहले पूर्व-निर्धारित निवेशकों को बेच दी जाएगी।

सभी लेनदेन पूरे होने के बाद, अडानी कमोडिटीज एडब्ल्यूएल से पूरी तरह बाहर हो जाएगी और इसके बाद अडानी एंटरप्राइजेज की सहयोगी कंपनी नहीं रहेगी।

एडब्ल्यूएल का शेयर गुरुवार को 16.8 रुपए या 6.40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 279.15 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद देश का सबसे स्वच्छ बड़ा शहर घोषित: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25

Your email address will not be published. Required fields are marked *