182 एलईडी युक्त ई बाइक के सहारे किसान मोर्चा बनाएगा ग्रामीण क्षेत्रों में पैठ
गुजरात विधानसभा चुनाव Gujarat assembly election2022 को भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party किसी तरह से हलके में लेने के मूड में नहीं है। 182 विधायकों वाली गुजरात विधानसभा में शहरी क्षेत्र भाजपा के मजबूत गढ़ हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अब भी विपक्ष की मजबूत पकड़ है , साथ ही भारतीय किसान संघ सत्याग्रह छावनी गांधीनगर में समान बिजली दर को लेकर पिछले 15 दिन से विरोध प्रदर्शन कर है ,इन सबके बीच सत्ताधारी दल सीधे ग्रामीण मतदाताओं से संपर्क करने के लिए नमो किसान पंचायत का सहारा लेगी।
143 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 182 ई बाइक e bike के माध्यम से केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा किसान हित में संचालित योजनाओ की ना केवल जानकारी दी जाएगी। बल्कि प्रधानमंत्री किसान निधि योजनाओं समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया जायेगा।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 20 सितम्बर को ई बाइक को ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे। किसान मोर्चा के पदाधिकारी राज्य के 14200 गावों में भ्रमण करेंगे ,ई बाइक में एक एलईडी लगी है , जिससे किसानो और ग्रामीणों को किसानों और गांव की तस्वीर भाजपा सरकार में कैसे बदली है , इस पर बनी टेलीफिल्म भी दिखायी जाएगी। बड़े विधानसभा क्षेत्रों में 2 ई बाइक भेजी जाएगी। यह ई बाइक हर गांव में जाएगी।

रात्रि प्रवास भी गांव में ही किया जायेगा ,रात्रि में चौपाल का आयोजन किया जायेगा। प्रवास करने वाले किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को खास तौर से प्रशिक्षित किया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के गुजरात संयोजक हितेश पटेल कहते हैं। 14200 गांव में हम जाएंगे इस दौरान हम 1. 5 करोड़ से अधिक मतदाताओं से सीधे संपर्क करने की कोशिश करेंगे।
जिन 39 शहरी विधानसभा क्षेत्रो को छोड़ा गया है , उनमे से 2017 में भाजपा को 35 सीट भाजपा ने जीती था। जबकि कुल भाजपा के विधायक 99 थे यानि 143 में से भाजपा को 64 सीट ही मिली थी। कांग्रेस को 74 ,एनसीपी 1 ,बीटीपी को 2 सीट और 1 निर्दलीय विधायक चुने गए थे।
गुजरात विधानसभा चुनाव- सियासी नब्ज टटोलने के लिए प्रवासी नेताओं को उतारेगी भाजपा











