अहमदाबाद: शहर के उभरते हुए आईएसएसएफ (ISSF) शूटर फतिन नईम तिरमिज़ी ने एक बार फिर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने 45वीं गुजरात स्टेट शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार सफलता हासिल करते हुए दो मेडल अपने नाम किए हैं।
इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में फतिन ने डबल ट्रैप शॉटगन शूटिंग (ISSF पुरुष वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। इसके साथ ही, उन्होंने ट्रैप शॉटगन शूटिंग (ISSF पुरुष टीम वर्ग) में ब्रॉन्ज मेडल पर भी कब्जा जमाया है।

इस शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन गुजरात स्टेट राइफल एसोसिएशन (GSRA) द्वारा किया गया था। यह प्रतियोगिता गांधीनगर स्थित क्राउन शूटिंग एंड स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित की गई थी।
फतिन तिरमिज़ी का विजयी सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके इस शानदार खेल की शूटिंग के प्रशंसकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर दिल से बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही फतिन तिरमिज़ी ने जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 3 मेडल जीतकर अखबारों की सुर्खियों में जगह बनाई थी। पिछले साल से उनका यह ध्यानाकर्षक विजयी अभियान लगातार जारी है, जो अहमदाबाद के शूटिंग खिलाड़ियों के लिए बेहद गर्व की बात है।
यह भी पढ़ें-
कन्नन गोपीनाथन का इस्तीफा: क्या हैं आईएएस अधिकारियों के पद छोड़ने के नियम?









