अभिनेता आर. माधवन के 16 वर्षीय बेटे वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में दूसरा पदक जीता। वह पहले ही इसी टूर्नामेंट की 1500 मीटर की होड़ में सिल्वर जीत चुके हैं।
वेदांत ने यह स्वर्ण 800 मीटर फ्रीस्टाइल में अपने पिछले रिकार्ड 8:17.28 के मुकाबले 11:48 सेकंड कम समय के साथ जीता। उन्होंने उपविजेता एलेक्जेंडर एल ब्योर्न को 0.10 सेकेंड से हराया।
वेदांत माधवन ने चार साल पहले तैराकी की शुरात शुरू की है। वेदान्त ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रदीप कुमार द्वारा प्रशिक्षित होने के लिए दुबई स्थानतार किया है, वेदांत अपने माता-पिता के समर्थन के लिए विशेष रूप से अपनी मां सरिता माधवन की सराहना करता है जो दुबई में उनके साथ ही रह रही हैं।
वेदांत के पिता बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में एक प्रशंसित अभिनेता हैं। उनके प्रसिद्ध प्रदर्शनों में ‘थ्री इडियट्स’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्में शामिल हैं।







