पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिलने के बाद शनिवार को अहमदाबाद का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. शहर का अधिकतम तापमान बुधवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 41.5 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दशक का इस बार टूटेगा रिकॉर्ड – मनोरमा मोहंती
भारतीय मौसम विभाग, गुजरात की प्रमुख मनोरमा मोहंती के अनुसार, वर्ष 2022 अहमदाबाद के लिए पिछले दस वर्षों में सबसे गर्म वर्षों में से एक साबित होगा। इस साल के अप्रैल महीने के पहले 22 दिनों के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए, शहर में तापमान लगभग 19 दिनों तक 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। यहां तक कि एक दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग एक दशक में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
राजस्थान की हवा गरम कर रही गुजरात
मनोरमा मोहंती ने कहा कि शहर में इस तरह के उच्च तापमान का कारण “राजस्थान से आने वाली हवा है जो गर्म और अधिक नमी के बिना है और इसलिए औसत तापमान अधिक बना हुआ है।”
आईएमडी ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि इसके अलावा, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दो दिनों तक लू चल सकती है। यह इस साल राज्य में चौथी हीटवेव होगी।
गुजरात से गिरफ्तार अल्ताफ पाकिस्तान भेज रहा था ख़ुफ़िया जानकारी -एनआईए
















