comScore आम आदमी पार्टी गुजरात में बिखराव की राह पर, पांच पार्षद भाजपा में शामिल

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

आम आदमी पार्टी गुजरात में बिखराव की राह पर, पांच पार्षद भाजपा में शामिल

| Updated: February 4, 2022 19:46

आप {आम आदमी पार्टी }सूरत में 27 पार्षद जीतने का दम भरती थी , लेकिन उसके पांच पार्षद शुक्रवार शाम को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कमलम में पहुंचकर गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी तथा प्रदेश भाजपा महामंत्री की उपस्थिति में केसरीय खेस धारण कर भाजपा की सदस्यता ले ली |

आप {आम आदमी पार्टी }सूरत में 27 पार्षद जीतने का दम भरती थी , लेकिन उसके पांच पार्षद शुक्रवार शाम को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कमलम में पहुंचकर गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी तथा प्रदेश भाजपा महामंत्री की उपस्थिति में केसरीय खेस धारण कर भाजपा की सदस्यता ले ली | आप के बागी पार्षदों के नेतृत्वकर्ता विपुल मोवलिया ने आप के प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया पर आरोप लगाया कि ” गोपाल इटालिया की गाड़ी दूसरे के नाम पर है जबकि मेरी गाड़ी मेरे नाम पर ही है , आप के नेता मानसिक संतुलन को बैठे है , वही दूसरी महिला पार्षद ऋतू काकड़िया ने आरोप लगाया की उन्हें और उनके परिवार को शारीरिक मानसिक तौर से प्रताड़ित किया जा रहा था |

ज्योतिका लाठिया ने कहा जनता के काम के लिए पार्टी छोड़ी है | भावना सोलंकी ने कहा कि अगर हमने पैसा लिया है तो साबित करके बताये , आप में काम करने की स्वतंत्रता नहीं थी | जबकि मनीषा कुकड़िया ने कहा की वह ” जनता के साथ हैं | ”

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने आप से आये पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा की भाजपा में सबका भविष्य उज्जवल है , आप ने हमेशा गुजरात को बदनाम करने की कोशिश की है | महिला पार्षदों के आरोपों की जाँच होगी | आज आप का चेहरा उजागर हो गया है | वही आप के प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया ने आरोप लगाया की पैसा के लिए पार्षद भाजपा में शामिल हुए हैं | भाजपा प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल के आदमी कालू और बटुक ने निवेश किया है |

आम आदमी पार्टी गुजरात में बिखराव की राह पर आगे बढ़ रही है, पदाधिकारियों के बाद अब सूरत महानगर पालिका के निर्वाचित पार्षद भी बगावत की राह पर है।एक पार्षद को आम आदमी पार्टी ने नोटिस जारी किया है । आप के पांच पार्षद संगठन से सम्पर्क विहीन थे , जो देर शाम को भाजपा में शामिल हो गए |

जबकि चार पार्षदों के कतार में होने की संभावना है। तमाम पार्षद भाजपा के सम्पर्क में हैं।इसके पहले महेश सवाणी ,विजय सुवाला ,नीलम व्यास आप को अलविदा कह कर भगवा कैम्प में शामिल हो चुके है | आप का झाड़ू बिखरता जा रहा है | चुनाव के पहले आप से भाजपा में जाने का सिलसिला चलता रहेगा |


सूरत महानगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष धर्मेश भंडेरी ने आरोप लगाया कि उनके सभी पार्षदों को भाजपा की तरफ से प्रलोभन दिया जा रहा है ,व्हाट्सएप्प काल के उन्हें सभालने और भाजपा में शामिल होने की लालच दी जा रही है |

नेता प्रतिपक्ष धर्मेश भंडेरी

धर्मेश भंडेरी ने तीन पार्षदों के साथ पत्रकार परिषद कर आरोप लगाया कि वार्ड न 3 के पार्षद महेश अड़ाधण ,वार्ड 17 की रचना हीरपरा और वार्ड 4 की पार्षद कुंदन कोठिया को ,व्हाट्सएप्प नंबर 9401513994 से फ़ोन कर भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया |

पार्षद विपुल मोवलिया

वही आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 16 के पार्षद विपुल मोवलिया को सूरत शहर प्रमुख महेंद्र नवाड़िया ने पार्टी में गुटबाजी फ़ैलाने , पार्षदों को पार्टी के खिलाफ उकसाने , वार्ड में काम ना करने तथा कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ समन्यवय ना रखने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है |


आप के नेता प्रतिपक्ष धर्मेश भंडेरी ने वाइब्स आफ इंडिया से कहा की सब पार्षदों को भाजपा शुरू से लालच दे रही है , लेकिन हमें उम्मीद है की आप के चुनाव चिन्ह पर जीते लोग प्रजा से गद्दारी नहीं करेंगे |


सूत्रों के मुताबिक आप के पांच पार्षद आप से संपर्क विहीन हो गए है, जिसमे ऋतू काकड़िया ,भावना सोलंकी ,धीरू मोवलिया,ज्योतिका लाठिया ,मनीषा कुकड़िया का समावेश है , उनमे 4 महिला पार्षद हैं | वही चार और पार्षदों के नाराज होने की बात सामने आ रही है | महेश सवाणी के आप से अलग होने के बाद से ही चर्चा थी की कभी भी आप के 10 पार्षद भाजपा में शामिल हो सकते हैं , लेकिन यह इतनी जल्दी होगा इस पर शंका थी |

दक्षिण गुजरात प्रभारी राम धडूक

आप के दक्षिण गुजरात प्रभारी राम धडूक ने वाइब्स आफ इंडिया से कहा की कौन कौन जा रहा है कैसे पता चले, फिर भी हम सबसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं |

Your email address will not be published. Required fields are marked *