comScore गुजरात - 119 का पृष्ठ 25 - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

क्रिकेट छोड़ने को तैयार इस तेज गेंदबाज को रणजी में मिला ड्रीम डेब्यू

January 13, 2023 10:52

वडोदरा: पिछले साल उसने क्रिकेट छोड़ने और अपने परिवार की मदद करने के लिए नौकरी करने का मन बना लिया था। इसलिए कि परिवार आर्थिक रूप से गंभीर संकट में था। लेकिन शहजाद पठान के परिवार ने उसे ऐसा नहीं करने दिया। इसका फल मिला। गुरुवार को पठान ने डेब्यू किया, जिसका उसने हमेशा सपना […]

ड्राफ्ट बजट में अहमदाबाद के स्कूलों में भगवद गीता के पाठ का प्रस्ताव

January 12, 2023 14:44

अहमदाबाद के नगरपालिका स्कूलों के लिए 2023-24 के बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे पहले तैयार ड्राफ्ट में भगवद गीता के श्लोक लिखने और पढ़ने वाले छात्रों के लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। ताकि वे “भारतीय दर्शन” को समझ सकें। मसौदा बजट बुधवार को अहमदाबाद नगर निगम स्कूल […]

नीरी को सोडा पर्यावरणीय प्रभाव आकलन से बाहर किया गया

January 12, 2023 12:43

अहमदाबाद: भारतीय गुणवत्ता परिषद (Quality Council) के सदस्य- शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NABET)- ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (NEERI) को सोडा ऐश (soda ash) प्रोजेक्टों के लिए पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन (EIA) के अध्ययन से छह महीने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इसने नीरी को छह महीने के लिए कास्टिक सोडा सेक्टर में […]

अहमदाबाद की नई टाउन प्लानिंग स्कीमों में पार्किंग और मार्केट के लिए जगह तय होगी

January 12, 2023 12:29

अहमदाबादः नई टाउन प्लानिंग स्कीम में “सामाजिक बुनियादी ढांचे” के तहत स्ट्रीट वेंडिंग और सार्वजनिक पार्किंग के लिए अब मनमानी नहीं चलेगी। ऐसी जगहों को पहली बार आने वाली सभी टीपी योजनाओं (TP schemes) में चिन्हित (marked) किया जाएगा। अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने मंगलवार को इस तरह का सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके लिए पिछले दिनों शहरी […]

अहमदाबाद में रीडेवलपमेंट के लिए बिल्डरों से संपर्क कर रहे हैं पुरानी सोसायटी के लोग

January 12, 2023 12:26

अहमदाबाद: शहर के कई भरोसेमंद, दिग्गज बिल्डर अब दशकों के बाद अपनी पुरानी योजनाओं का पुनर्विकास (redeveloping) कर रहे हैं। पुनर्विकास की राह देख रहे पुरानी सोसायटी के लोग भी बिल्डरों से संपर्क कर रहे हैं। बाकेरी, सिंथेसिस और अमी कॉर्पोरेशन जैसे दशकों पुराने डेवलपर समूहों को अपनी पुरानी सोसायटी से पुनर्विकास के लिए कुछ प्रस्ताव मिले हैं। […]

27 वर्षीय अफ्रीकी भी मानते हैं सहजानंद स्वामी को

January 11, 2023 13:11

अहमदाबादः स्वामीनारायण संप्रदाय के संस्थापक सहजानंद स्वामी का प्रभाव भारतीयों तक ही सीमित नहीं है। अफ्रीका में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने वर्षों से इसे अपनाया है। ऐसे ही एक शख्स हैं 27 वर्षीय मोसेज मवौरा, जिन्होंने 20 साल की उम्र में ईसाई धर्म से हिंदू धर्म अपना लिया था। आज वह स्वामीनारायण संप्रदाय के […]

गुजरात में अब धोखाधड़ी से नहीं बिक सकती एनआरजी की संपत्ति, आए नए नियम

January 11, 2023 13:04

अहमदाबाद: एनआरजी से संबंधित संपत्तियों की धोखाधड़ी से बेचने की जांच करने के लिए राज्य सरकार ने ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ के दुरुपयोग को रोकने की पहल की है। राजस्व विभाग ने इस महीने नई प्रक्रियाओं को लेकर दो महत्वपूर्ण सर्कुलर जारी किए। इस तरह अब कोई एनआरजी या राज्य के बाहर रहने वाले अपनी संपत्ति को बेचने […]

चुनाव से पहले अंदर और बाद में बाहर, डेयरी घोटाले का आरोपी फिर भाजपा में?

January 11, 2023 12:52

गांधीनगरः जमानत पर बाहर आने के लगभग एक महीने बाद गुजरात के पूर्व मंत्री विपुल चौधरी रविवार को अंजना-चौधरी समुदाय के विशाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ दिखे। सीएम समुदाय के ‘स्नेह मिलन’ में भाग ले रहे थे। वहां सतर्क और विवादों से दूर रहने वाले मुख्यमंत्री का विपुल चौधरी के साथ देखा […]

जैसलमेर: आज भी जीवित हैं किलों की पहाड़ियां

January 10, 2023 18:59

यदि भूविज्ञान (geology) में आपकी रुचि है, तो जैसलमेर, राजस्थान वह जगह है जहाँ आपको एक बार जरूर यात्रा करनी चाहिए। वुड फॉसिल पार्क (Wood Fossil Park), जिसे अकाल (Aakal) के नाम से भी जाना जाता है, शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। 180 मिलियन वर्ष पहले थार रेगिस्तान (Thar Desert) में हुई भूगर्भीय […]

रेग्युलराइजेशन की याचिका खारिज होने पर तोड़ दी जाएगी प्रॉपर्टी

January 10, 2023 12:01

अहमदाबादः गुजरात सरकार ने दिसंबर में शहरी क्षेत्रों में गैरकानूनी निर्माणों के मालिकों से प्रभाव शुल्क (impact fees) वसूल कर नियमित (regularize) करने वाला एक बिल पास किया था। हालांकि, अहमदाबाद नागरिक निकाय (civic body) को अभी तक केवल 4,048 आवेदन मिले हैं। जानकारों के मुताबिक, नए इंपैक्ट फी नियम के प्रति उदासीनता की एक वजह यह भी है कि […]

गुजरात में 834 बार में पकड़े गए 263 तेंदुए

January 10, 2023 11:52

अहमदाबादः ऐसा लगता है कि गुजरात के तेंदुए मानव समाज अपने लिए सुरक्षित जगह की तलाश कर रहे हैं। यह संकेत उनके बार-बार इंसानों की बस्तियों की ओर रुख करने से मिलते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, 10 वर्षों में 834 बार में 263 तेंदुओं को पकड़ा और जंगल में छोड़ा गया। यानी  हर कोशिश में […]

गुजरात में एक सप्ताह में मांझे से 482 पक्षी घायल, इनमें प्रवासी पक्षी भी

January 9, 2023 12:58

अहमदाबाद: उत्तरायण से एक हफ्ते पहले मांझा से घायल पक्षियों को लेकर कॉल आने लगी हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में कई प्रवासी पक्षियों सहित 482 घायल पक्षियों को जीवदया चैरिटेबल ट्रस्ट (जेसीटी) और राज्य के वन विभाग में लाया गया है। इनमें से अधिकतर को चाइनीज मांझे (पतंग की नायलॉन वाली डोर) से घाव हुआ […]

दुर्लभ दृश्य: नदाबेट में दिखा मिस्र का हंस

January 9, 2023 12:57

अहमदाबाद: हाल ही में गुजरात के कच्छ क्षेत्र के नदाबेट में एक प्रवासी पक्षी (migratory bird) मिस्र के हंस (Egyptian goose) को देखा गया। पक्षी (एलोपोचेन इजिप्टियाका) दरअसल बत्तख, हंस और हंस परिवार एनाटिडे (Anatidae) का एक सदस्य है। इसे पक्षी विज्ञानी (ornithologists) तेजल शाह और कुणाल नाइक ने अचानक देखा। पूर्व वन अधिकारी और पक्षी विज्ञानी उदय वोरा ने […]

दिल्ली पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन से जुड़े गुजरात के 12 तस्करों को पकड़ा

January 9, 2023 12:45

गांधीनगर में डिंगुचा से गए एक परिवार के चार लोगों के कनाडा की सीमा के पास कड़कड़ाती ठंड में मारे जाने के बाद अवैध आव्रजन रैकेट (illegal immigration) चलाने वाले एजेंटों पर सबकी नजरें टिक गईं। देशभर में चल रहा उनका नेटवर्क जांच के दायरे में आ गया। इसलिए कि वे लोगों को गलत तरीके अपनाते […]

गुजरात में हड़प्पा युग के कब्रिस्तान की खुदाई से पता चला पांच हजार वर्ष पहले के मृत्यु संस्कार

January 8, 2023 12:51

गुजरात में हड़प्पा युग के सबसे बड़े कब्रिस्तान में हुई खुदाई से पुरानी संस्कृति से जुड़ी कई नई जानकारियां मिली हैं। इससे पुराने समय की जीवनशैली का खुलासा होता है। पता चलता है कि उस समय मृत्यु संस्कार किस तरह के थे। कैसे पहले के लोग शव को निजी  कलाकृतियों और खाने-पीने के बर्तन आदि […]

गुजरात में पर्यटन उद्योग की विकास दर आज 18 प्रतिशत: मंत्री

January 8, 2023 12:14

गुजरात के पर्यटन मंत्री मुलु बेरा ने कहा है कि राज्य में पर्यटन उद्योग 2002 से पहले की तुलना में आज 18 प्रतिशत की विकास दर पर पहुंच गया है। तब यह “निम्नतम” स्तर पर था। प्रमुख स्वामी शताब्दी महोत्सव में शनिवार को पर्यटन कॉन्क्लेव में बोलते हुए बेरा ने इसका श्रेय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

सीएम पटेल बोले- अंग प्रत्यारोपण के उदाहरण हैं भगवान गणेश

January 8, 2023 11:44

भगवान गणेश को अंग प्रत्यारोपण (organ transplant) का उदाहरण बताते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में मारेंगो सीआईएमएस अस्पताल की अत्याधुनिक प्रत्यारोपण इकाई (transplant unit) का उद्घाटन किया। यह प्राइवेट अस्पताल है। सीएम पटेल ने कहा, ‘हमारा धर्म, हमारी संस्कृति, अगर आप पहले दिन से देखें तो उसमें वास्तुकला, विज्ञान, चिकित्सा सभी बातों पर विचार किया […]

दाहोद में अवैध रूप से गोद लेने के आरोप में 4 पर मामला दर्ज

January 8, 2023 11:38

दाहोद जिला बाल संरक्षण इकाई (CPU) ने अवैध रूप से गोद लेने के एक कथित मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में एक आदिवासी दंपती ने अपने बच्चे को उत्तर प्रदेश के एक प्रवासी जोड़े (migrant couple) को सौंप दिया था। दाहोद सीपीयू के मुताबिक, लिमखेड़ा तालुका के एक आदिवासी दंपती के […]

जिस समाज में एकता है वह समाज शिरोमणि बनता है : आचार्य देवव्रत

January 7, 2023 18:41

गांधीनगर ज़िले की माणसा तहसील के सोलैया गाँव में In Solaiya village of Mansa tehsil of Gandhinagar district आयोजित विश्व आंजणा चौधरी महासम्मेलन World Anjana Chowdhury Convention को संबोधित करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत Governor Acharya Devvrat ने कहा कि जिस क़ौम-जाति या समाज में एकता, संगठन तथा भाईचारा है, एक-दसरे का सहयोगी बनने की […]

गुजरात – ट्यूशन शिक्षक ने 8 साल के बच्चे के साथ किया अश्लील हरकत

January 7, 2023 18:07

शिक्षा जगत को शर्मसार करने का एक और मामला गुजरात के सूरत शहर से फिर सामने आया है। जहां एक शिक्षक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक छात्र के साथ प्रकृति के खिलाफ हरकत को अंजाम दिया है. सूरत के डिंडोली Dindoli इलाके में एक शिक्षक teacher ने आठ साल के बच्चे […]