समाचार - 291 का पृष्ठ 113 - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

IIMA के एक हिस्से में ही होगी मरम्मत, कायम रहेगा आइकॉनिक लुइस कान प्लाजा का महत्व

November 4, 2022 18:36

भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (IIMA) ने सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कैंपस के एक हिस्से का पुनर्निर्माण (reconstructed) कराने का फैसला किया है। इससे पहले पुराने कैंपस में भवनों को बहाल करने की योजना बनाई गई थी। इसका मतलब यह होगा कि ज्यादातर डॉर्म, फैकल्टी ब्लॉक और क्लासरूम को गिरा दिया जाएगा। IIMA के निदेशक प्रो एरोल डिसूजा […]

गुजरात विधानसभा चुनाव: इसुदान गढ़वी आप के सीएम चेहरा

November 4, 2022 19:32

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election )के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party )ने अपना सीएम कैंडिडेट (CM Candidate) घोषित  कर दिया है। गुजरात में   इसुदान गढ़वी (Isudan Ghadvi )आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए गए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal )ने शुक्रवार (4 नवंबर) को […]

स्कूली शिक्षा इंडेक्स में महाराष्ट्र, केरल और पंजाब संयुक्त रूप से टॉप पर

November 4, 2022 18:02

नई दिल्लीः केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (education ministry) ने 2020-21 के लिए राज्यों के स्कूलों के प्रदर्शन पर पीजीआई (Performing Grade Index) रिपोर्ट जारी की है। कुल 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश केरल, पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और आंध्र प्रदेश ने 901से 950 के बीच स्कोर किया है। इस स्कोर के आधार पर यह सभी राज्य स्तर दो में शामिल हो गए हैं। 2017-18 में कोई भी राज्य या केंद्र […]

देखें! पार्किंग समस्याओं और उसके समाधान पर गुजरात के बिल्डर्स ने क्या कहा..

November 3, 2022 18:52

आवासीय सोसायटियों (residential societies) में पार्किंग (Parking) एक बड़ी समस्या बन गई है। सीमित स्थान और लोगों के पास एक से अधिक वाहन होने के कारण, अतिरिक्त वाहन के लिए जगह ढूंढना मुश्किल हो जाता है। अहमदाबाद (Ahmedabad) की कुल पार्किंग क्षमता (parking capacity) 32,031 वाहनों- 5,453 कारों और 26,578 दोपहिया वाहनों की है। रिसर्च […]

गुजरात विधानसभा चुनाव : 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में वोटिंग, 8 दिसंबर को हिमाचल के साथ नतीजे

November 3, 2022 13:13

चुनाव आयोग ने बुधवार को गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख और कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होंगे। इस घोषणा ने गुजरात में लोकतंत्र के महापर्व के लिए मंच तैयार कर दिया है। गुजरात की सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के साथ तीसरे […]

क्रांति का चेहरा इला भट्ट का 89 वर्ष की आयु में निधन

November 2, 2022 19:56

2 नवंबर को अहमदाबाद में इला भट्ट Ela Bhatt के निधन के साथ गुजरात और भारत ने अपने सबसे महान कार्यकर्ताओं में से एक को खो दिया। वह 89 वर्ष की थीं। स्व-रोजगार महिला संघ (सेवा) की संस्थापक के रूप में जानी जाने वाली भट्ट ने गांधीवादी जीवन शैली के प्रति अपने समर्पण के लिए […]

मोरबी हादसा – आप देगी पीड़ितों को क़ानूनी सहायता ,निकाली मौन रैली

November 2, 2022 18:54

मोरबी (Morbi )की दुखद घटना पर आम आदमी पार्टी ने राज्य भर में प्रार्थना सभाओं और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया( Aam Aadmi Party State President Gopal Italia )ने अमरेली के गजरापुर में मौन रैली में भाग लिया। राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी (National Joint General Secretary […]

गुजरात विधानसभा चुनाव – आप ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची में आंदोलनकारियों को दी जगह

November 1, 2022 20:20

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज आठवीं सूची का ऐलान कर दिया है. जिसमें कुल 22 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस सूची में युवराज सिंह, महिपत सिंह चौहान और चंद्रिकाबेन सोलंकी जैसे आंदोलनकारियों का समावेश किया गया है। आम आदमी पार्टी की आठवीं सूची […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी ब्रिज हादसे के पीड़ितों से मिले, जताई संवेदना

November 1, 2022 19:48

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम मोरबी पुल हादसे (Morbi bridge tragedy) के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने पुल के टूट कर गिरने की जगह का निरीक्षण (inspected) किया। फिर दुर्भाग्यपूर्ण (unfortunate) घटना के बारे में लोकल अधिकारियों से बात की। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और कैबिनेट मंत्री हर्ष सांघवी भी थे। मोदी के […]

वडनगर एवं वलसाड के बीच नई इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत

November 1, 2022 18:33

पश्चिम रेलवे (Western Railway )ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म स्थान वडनगर (Vadnagar, the birth place of Prime Minister Narendra Modi )में रेल सुविधा बढ़ाने तथा लोगों की मांग को पूरा करने के लिए वडनगर और वलसाड स्टेशनों के बीच एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity Express)की शुरुआत करेगी। जिसके तहत ट्रेन संख्या 09015/09016 वलसाड-वडनगर-वलसाड सुपरफास्‍ट […]

मोरबी पुल हादसे की 14 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

November 1, 2022 18:15

मोरबी (Morbi )में सस्पेंशन ब्रिज (Suspension Bridge )गिरने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court )पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक जनहित याचिका( Public interest litigation )दायर कर हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा. वकील विशाल तिवारी (Advocate Vishal […]

गुजरात: मोरबी त्रासदी ने नागरिक व्यवस्थाओं में कमियों को किया उजागर

November 1, 2022 14:47

मोरबी त्रासदी (Morbi tragedy) ने नागरिक संस्थानों (civic institutions) में कुव्यवस्था और सुरक्षित और विश्वसनीय बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने में उनकी विफलता को उजागर किया है। ठेकेदार, ओरेवा समूह (Oreva group) को 26 अक्टूबर को परिचालन शुरू करने से पहले एक संरचनात्मक सुरक्षा प्रमाण पत्र (structural safety certificate) के लिए जिला कलेक्टर से संपर्क […]

मोरबी पुल हादसे में ओरेवा के अधिकारियों सहित 9 गिरफ्तार

October 31, 2022 20:04

मोरबी Morbi पुल गिरने के 24 घंटे से भी कम समय के बाद गुजरात पुलिस Gujarat Police ने सोमवार को पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी ओरेवा (Oreva )के अधिकारियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में टिकट संग्राहक, पुल मरम्मत ठेकेदार और तीन सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं जिनका काम भीड़ को […]

मरम्मत कर मोरबी ब्रिज को खोलने वाली कंपनी ओरेवा का जानिये अता-पता

October 31, 2022 18:20

रविवार की रात सबसे बड़ी त्रासदियों (biggest tragedies) में से एक का गवाह बना गुजरात। मोरबी में मच्छू नदी पर 140 साल पुराना केबल सस्पेंशन ब्रिज (cable suspension bridge) गिरने से 130 से अधिक लोगों की जान चली गई। हैरानी की बात यह कि एक हफ्ते से भी कम समय पहले इस पुल में सुधार का काम (refurbished) किया […]

मोरबी हादसा – श्मशान घाटों के बाहर लंबी कतारें

October 31, 2022 17:51

रविवार की त्रासदी से स्तब्ध शहर मोरबी से दिल दहला देने वाले दृश्य सामने आ रहे हैं, जो पहले ही 143 लोगों की जान ले चुका है। 140 साल पुराने पुल के गिरने के एक दिन बाद श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं, जहां पीड़ितों के परिजन अपने प्रियजनों के […]

मोरबी हादसे के बाद अटल ब्रिज में क्षमता से 25 प्रतिशत यात्रियों को ही मिलेगा प्रवेश

October 31, 2022 17:22

मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज (Suspension Bridge at Morbi )गिरने से 142 से ज्यादा लोगों की मौत और करीब 190 लोगों के घायल होने के बाद अहमदाबाद (Ahmedabad )में 74 करोड़ की लागत से बने अटल ब्रिज (Atal Bridge )पर भी यात्रियों की क्षमता को मर्यादित कर दिया गया है। निर्धारित क्षमता की तुलना में महज […]

मोरबी ब्रिज हादसा: मरने वालों की संख्या 132 तक पहुंची

October 31, 2022 11:33

मोरबी केबल ब्रिज (hanging bridge) हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है। यह जानकारी सोमवार को गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने दी। उन्होंने कहा कि बचावकर्मी अभी भी लापता दो लोगों की तलाश कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा, “माच्छू नदी में बचाव अभियान […]

मन्डेज विथ मंजुल, अक्टूबर 31

October 31, 2022 08:49

मोरबी केबल ब्रिज टूटाः 44 की मौत, 100 से अधिक लापता

October 30, 2022 22:00

गुजरात के मोरबी जिले की माच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज (cable bridge) रविवार शाम टूटकर गिर गया। इससे 44 लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक लोग लापता हैं। हादसे के वक्त पुल पर 500 से अधिक लोग थे। इलाके में बिजली नहीं होने से बचाव कार्यों में कठिनाई आ रही है। फिर भी […]

गुजरात: सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी

October 29, 2022 20:53

सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की 147वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 30 अक्टूबर को गुजरात (Gujarat) का दौरा करेंगे।पीएम राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas) के मौके पर केवड़िया (Kevadia) जाएंगे और एकता दिवस परेड (Ekta Diwas parade) में भी हिस्सा लेंगे। वह गुजरात […]