comScore वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम, गुजरात ATS ने AK-47 जैसी राइफल के साथ दबोचा - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India

वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम, गुजरात ATS ने AK-47 जैसी राइफल के साथ दबोचा

| Updated: November 27, 2026 21:08

गुजरात एटीएस ने असम के संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मोहम्मद इस्लाम कबीरुद्दीन को होटल से गिरफ्तार किया; एके-47 जैसी राइफल, 23 जिंदा कारतूस और संगठन का झंडा बरामद।

नई दिल्ली। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा स्थित भारतीय वायुसेना (आईएएफ) स्टेशन पर आतंकी हमले की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जो एके-47 जैसी असॉल्ट राइफल के जरिए हमला करने की तैयारी में था।

गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान असम के मूल निवासी मोहम्मद इस्लाम कबीरुद्दीन के रूप में हुई है। एटीएस को खुफिया सूचना मिली थी कि किसी दूसरे राज्य का एक व्यक्ति, जिसका जुड़ाव जैश-ए-मोहम्मद से है, आने वाले दिनों में ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल के साथ गुजरात में दाखिल होकर किसी सुरक्षा प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की फिराक में है।

जांच में सामने आया कि कबीरुद्दीन अपना नियमित मोबाइल फोन बंद कर वडोदरा पहुंचा था और वहां एक होटल में ठहरा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद उसके बैग की तलाशी लेने पर एके-47 जैसी दिखने वाली एक ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल, दो खाली मैगजीन, 23 जिंदा कारतूस, जैश-ए-मोहम्मद का झंडा, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और नकदी बरामद हुई।

डीआईजी जोशी ने बताया कि कबीरुद्दीन के हैंडलर की पहचान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मुफ्ती रफीक उर्फ इब्न अब्दुल्ला के रूप में की गई है। आरोप है कि इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए हैंडलर ने उसे 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई थी। इस रकम का इस्तेमाल नया फोन खरीदने, यात्रा करने, होटल में ठहरने और हमले के बाद वहां से निकलने के खर्चों के लिए किया जाना था।

एटीएस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की योजना इस आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद पाकिस्तान जाने की थी। सुनील जोशी ने खुलासा किया कि कबीरुद्दीन ‘शहादत’ हासिल करने के अंतिम उद्देश्य के साथ पाकिस्तान पहुंचकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी संगठन में शामिल होना चाहता था।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एटीएस की ओर से कबीरुद्दीन को संबंधित अदालत में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें-

IPL 2027: मुंबई इंडियंस की कमान फिर रोहित शर्मा के हाथ, 20वें सीजन में करेंगे टीम की अगुवाई

भारतीय उत्पादों पर 25% नए टैरिफ का ऐलान, ट्रेड डील से 17% तक घट सकती है दर

Your email address will not be published. Required fields are marked *