comScore समाचार - 352 का पृष्ठ 317 - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

गुजरात में सामूहिक दुष्कर्म से हड़कंप , जंगल में यौन शोषण के बाद वीडिओ किया वायरल , 9 आरोपी गिरफ्तार

December 25, 2021 17:08

वैवाहिक प्रसंग से वापस आने के दौरान 14 वर्षीय किशोरी को जंगल में ले जाकर किशोर ने ना केवल दुष्कर्म को अंजाम दिया बल्कि उसके दोस्तों को भी परोसा , साथ ही वीडिओ भी बनाया लेकिन तीन महीने बाद वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी की माता 9 अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया , […]

राजस्थान में भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान हुआ क्रैश: अकस्मात में पायलट की मौत

December 25, 2021 15:32

राजस्थान के जैसलमेर के पास भारतीय वायु सेना (IAF) का एक मिग-21 लड़ाकू विमान जिसका संचालन कमांडर हर्षित सिन्हा कर रहे थे र्शुक्रवार 24 दिसंबर को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायु सेना ने एक ट्वीट में कहा, “गहरे दुख के साथ, भारतीय वायुसेना आज शाम उड़ान दुर्घटना में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के दुखद निधन […]

कर्स्टन, नेहरा , सोलंकी अहमदाबाद को बनाएंगे आईपीएल चैम्पियन

December 25, 2021 15:09

आईपीएल 2022 में पहली बार शामिल हुयी अहमदाबाद अपना डंका बजाने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहती है | इसलिए खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग स्टाफ में दिग्गजों को शुमार किया जा रहा है | टीम धोनी को विश्वकप दिलाने में बतौर कोच अहम भूमिका निभाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाडी गैरी कर्स्टन, […]

साबरमती जेल में पहुचे आप के 93 कार्यकर्ता

December 25, 2021 13:59

मुख्य लिपिक परीक्षा पेपरलीक मामले में आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय में किये गए हंगामे के बाद पुलिस के सख्त रुख के कारण साबरमती जेल इन दिनों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आशियाना बना है | 93 आप कार्यकर्ता साबरमती जेल में अपनी जमानत का इंतजार कर रहे हैं | जिसमे […]

बीमा कंपनियों की शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो बंद कर देंगे कैशलेस सुविधाएं: आहना

December 25, 2021 13:07

बीमा कंपनियों और अस्पताल के बीच चल रहे विवाद में उपभोक्ताओं के पिसने की बारी आ गयी है | बीमारी के वक्त किसी के आगे हाथ ना फैलाना पड़े इसलिए हम आप चिकत्सीय बीमा कराते हैं ,उसके लिए निश्चित राशि का भुगतान करते हैं ताकि बीमारी के वक्त नगद भुगतान अस्पताल को नहीं करना पड़े […]

गुजरात में पैर पसार रहा ओमीक्रोन, 24 घंटे में ओमीक्रोन के 13 नए मामले आए सामने

December 24, 2021 20:35

गुजरात में ओमीक्रोन धीरे धीरे अपने पैर पसार रहा है , पिछले कुछ दिनों से ओमीक्रोन तथा कोविड 19 के मामले सामने आ रहे हैं | पिछले 24 घंटे में कोरोना के 98 मामले सामने आए हैं. जबकि ओमाइक्रोन के 13 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 7 मामले वडोदरा शहर में सामने आए हैं। […]

गुजरात में नहीं होगा नववर्ष का जश्न , 25 दिसम्बर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू

December 24, 2021 19:46

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है | खासतौर से महानगर इससे प्रभावित होंगे | क्रिसमस और नववर्ष के लिए विशेष आयोजन आयोजकों और युवाओं को इससे खासी निराशा हाथ लगी है |राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू के समय में परिवर्तन करने […]

गुजरात बन रहा उड़ता पंजाब , चरस के साथ दो कश्मीरी युवक गिरफ्तार

December 24, 2021 19:17

पंजाब , गोवा जैसे राज्यों की राह पर गुजरात आगे बढ़ता जा रहा है | ड्रग्स जिस तरह से युवाओं में लोकप्रिय हो रहा है उससे प्रशासन भी चिंतित है , इसी कड़ी में निजी सुचना के आधार पर सरखेज पुलिस ने दो कश्मीरी युवाओं को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है ,अब […]

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2022 के लिए होटलों की बुकिंग रुकी

December 24, 2021 18:30

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2022 (वीजीजीएस) की घोषणा के साथ अतिथियों के लिए तैयारियां अंतिम चरण पर थीं लेकिन, अहमदाबाद में शिखर सम्मेलन के दौरान होटल की तैयारियां अब धूमिल होती दिख रहीं हैं, क्योंकि कोविड -19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और कोविड -19 मामलों […]

गुजरात में इस साल नशीली दवाओं की बरामदगी ने तोड़ा रिकॉर्ड

December 24, 2021 18:24

गुजरात की 1,600 किलोमीटर लंबी तटरेखा अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं के लिए वरदान बन गई है, जो इसका इस्तेमाल देश में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कर रहे हैं। इस साल अकेले गुजरात पुलिस ने 1,617 करोड़ रुपये के ड्रग्स को जब्त किया है जो राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा है। आधिकारिक रिकॉर्ड के […]

समय पर न्याय के लिए तड़प रहे हैं उपभोक्ता , ना जज हैं ना कर्मचारी ,बदहाली से जूझ रहे उपभोक्ता अदालत

December 24, 2021 18:14

ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी को रोकने के लिए गठित उपभोक्ता अदालत काम के बोझ से दबी है | उपभोक्ता दिवस पर आरोपी और फरियादी दोनों बस एक ही चाहत रखते है की फैसला जल्दी हो जाये ,लेकिन फैसला हो भी कैसे जब ना तो ना जजों के पद भरे हैं ना कर्मचारियों के | लगभग […]

गुजरात ड्रग्स मामले के पाकिस्तान और दुबई से जुड़े तार

December 24, 2021 19:38

गुजरात ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपियों से एटीएस की पूछतांछ में चौकाने वाले खुलासे हो रहे है | कच्छ के जखौ के पास समुद्री किनारे से भारतीय नवरक्षक दल और गुजरात आतंकनिरोधी दस्ता ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए अलहुसैन नाम की पाकिस्तानी नाव से 385 करोड़ की 77 किलो हीरोइन जब्त की थी | गिरफ्तार […]

वडोदरा के रसायन कारखाने में धमाका , एक लड़की समेत चार की मौत, 10 से अधिक श्रमिक घायल

December 24, 2021 16:00

वड़ोदरा स्थित एक रसायन कारखाने में वायरल फटने से धमाकेदार विस्फोट होने से अफरातफरी मच गयी , घटना में एक लड़की समेत चार श्रमिकों की मौत हो गयी | मृतकों में एक ही परिवार के दो सदस्य शामिल हैं | जबकि 10 से अधिक श्रमिक घायल हो गए हैं , घायल उपचारधीन हैं | धमाके […]

बेटियों की शादी की उम्र बढ़ाने भड़का खाप, कहा- 18 साल विवाह के लिए सही , पंजीयन 21 में चलेगा

December 24, 2021 14:08

अपनी रूढ़ीवादी सोच के लिए कुख्यात हरियाणा की खाप पंचायत ने के बार फिर से अपनी पुरुषवादी सोच को उजागर करते हुए लड़कियों के विवाह की उम्र को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का विरोध किया है | लेकिन प्रेम विवाह भी उन्हें मंजूर नहीं है , इसलिए कोर्ट मैरिज के लिए 21 […]

गुजरात पंचायत चुनाव में बही सुखद हवा ,युवा महिलाओं पर जताया भरोसा

December 23, 2021 23:01

भारतीय लोकतंत्र दुनिया के बुढ़े लोकतंत्र के तौर पर जाना जाता है | उम्र के आखिरी पड़ाव में भी कुर्सी का मोह छुटता ही नहीं है | यदि कही युवा दिखते भी हैं तो वंशावली का दाग उनका पीछा नहीं छोड़ता है | लेकिन गुजरात के पंचायत चुनाव में यह धारणा टूटती नजर आ रही […]

गांधीनगर सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने इंजेक्शन की ओवरडोज से की आत्महत्या

December 23, 2021 22:51

गांधीनगर सिविल अस्पताल में सेवाएं दे रहे एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर ने अज्ञात कारणों से अपने स्टाफ क्वार्टर में इंट्रा वीनस इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार विनय जानी गांधीनगर सिविल में एनेस्थीसिया विभाग में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में डॉ. विनय जानी ने क्वार्टरों में इंजेक्शन […]

सुष्मिता – रोहमन की जोड़ी को लगी नजर ,हुआ ब्रेकअप

December 23, 2021 22:40

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो गया है ।बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पिछले तीन साल से अपने से 15 साल छोटे रोहमन शॉल को डेट कर रही थी । दोनों पिछले 3 साल से लिविंग रिलेशनशिप रह रहे थे । […]

दक्षिण अफ्रीका को हराना मुश्किल लेकिन भारत के लिए बेहतर मौका – रवि शास्त्री

December 23, 2021 22:32

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना ​​​​है कि दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान पर हराना आसान नहीं है , लेकिन विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में उन्हें हराने की काबिलियत रखती है | शास्त्री, जिनका कार्यकाल हाल ही में […]

गुजरात के छात्र नए सत्र से पढ़ेंगे वैदिक गणित

December 23, 2021 21:32

गुजरात राज्य सरकार ने शिक्षा सुधार के अपने एक अहम निर्णय के तहत नए शैक्षणिक सत्र से छात्रों को वैदिक गणित पढ़ाने का निर्णय किया है | वैदिक गणित, जिसे अंकगणितीय समस्याओं को हल करने का एक आसान और तेज़ तरीका माना जाता है, अगले साल से गुजरात में स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। […]

पेपर लीक घोटाले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

December 23, 2021 20:51

मुख्य लिपिक पेपर लीक कांड में जिला न्यायलय ने दो महिला आरोपियों समेत तीन आरोपियों की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है | उल्लेखनीय है कि पेपर लीक में शामिल चार आरोपियों को गतरोज पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की थी ,अदालत ने सुनवाई के बाद चार में से […]