Just IN-hi - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

एएमए ने दिखाई मछुआरों पर बनी डॉक्यूमेंट्री

May 6, 2022 17:49

अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (एएमए) ने ‘क्या पानी में सरहद होती है’ नामक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग और उस पर चर्चा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम एएमए सेमिनार हॉल, अतिरा कैंपस, वस्त्रपुर, अहमदाबाद में हुआ। वरिष्ठ पत्रकार एवं शांति कार्यकर्ता जतिन देसाई और मत्स्य पालन समुदाय के नेता वेलजीभाई मसानी इसके मुख्य वक्ता थे। एएमए पीआर […]

वाट्सऐप पर आज से रिएक्शन वाला खास फीचर, ऐसे करें यूज

May 6, 2022 11:08

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वाट्सऐप ने शुक्रवार से अपने यूजर्स के लिए इमोजी रिएक्शन फीचर की घोषणा की है। व्हाट्सएप पर बड़ा अपडेट मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग द्वारा अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इस नए फीचर की घोषणा करने के लगभग दो हफ्ते बाद आया है। जुकरबर्ग ने फेसबुक पर लिखा, “वाट्सऐप पर इमोजी रिएक्शन […]

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,667 नए मामले

August 14, 2021 10:36

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,667 नए मामलों के साथ 35,743 लोग ठीक हुए और 478 लोगों की मौत हुई।

जुलाई में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति गिरकर 5.59% पर

August 12, 2021 19:12

जुलाई में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति गिरकर 5.59% हो गई। जून में यह दर 6.26% और जुलाई 2020 में 6.73% थी।

गुजरात राज्य में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट

August 11, 2021 20:06

गुजरात में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 16 मामले सामने आए। 28 लोग डिस्चार्ज हुए और 0 लोगों की मृत्यु कुल मामले: 8,25,101कुल डिस्चार्ज: 8,14,830सक्रिय मामले: 194कुल मृत्यु: 10,077

महाराष्ट्र में रात 10 बजे होटल, रेस्टोरेंट चलाने की मंज़ूरी

August 11, 2021 19:26

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रात 10 बजे तक होटल और रेस्तरां के संचालन की अनुमति दी है। अभी तक शाम चार बजे तक होटल और रेस्तरां को संचालित करने की अनुमति थी।

पंजाब में कोविड वैक्सीन की आपूर्ति में 25 प्रतिशत की वृद्धि, सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

August 11, 2021 19:09

आगामी त्योहारों के मौसम और  26 लाख लोगों को कोविशील्ड का दूसरा शॉट नहीं होने के चलते, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नेबुधवार को पंजाब के वैक्सीन आवंटन में 25 प्रतिशत की तत्काल वृद्धि के आदेश दिए।

यूके के वैक्सीन विशेषज्ञ का कहना है कि हर्ड इम्युनिटी की संभावना नहीं है

August 11, 2021 18:57

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के COVID-19 वैक्सीन बनाने की टीम का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर एंड्रयू पोलार्ड ने मंगलवार को कोरोनवायरस पर ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप (APPG) को बताया कि एक और भी वेरीयंट की सम्भावना बनी हुई है और इसलिए ऐसा कुछ भी नहीं है जो घातक वायरस को फैलने से पूरी तरह से रोकें।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड के 21 नए मामले सामने आए है

August 10, 2021 20:15

  गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड के 21 नए मामले सामने आए है। इस बीच, 24 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और किसी की मौत नहीं हुई है। राज्य में अब तक कोविड के 8,24,586 मामले सामने आए हैं जिनमें से सक्रिय मामलों की संख्या अब 206 हो गई […]

आईएएस टीना डाबी और आईएएस अतहर अहमद में हुआ तलाक

August 10, 2021 18:54

आईएएस टीना डाबी और आईएएस अतहर अहमद के तलाक की अर्जी को फैमिली कोर्ट नंबर 1 की तरफ से डिक्री जारी करने के आदेश दिए है। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की मांग की थी।

जूनागढ़ में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 10, 2021 18:31

15 अगस्त 2021 को राष्ट्र के स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह जूनागढ़ में आयोजित किया जाएगा। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी जूनागढ़ में, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी वलसाड में, पंचमहल में उपमुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल और विभिन्न जिला मुख्यालयों पर राज्य कैबिनेट-कलेक्टरों के सदस्य राष्ट्र ध्वज को सलामी देंगे.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 अगस्त को गोरखपुर की करेंगे यात्रा

August 10, 2021 16:53

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 28 अगस्त को गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने और गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय में अस्पताल भवन का उद्घाटन करने के लिए गोरखपुर जाएंगे.

गुजरात के अंकलेश्वर में किया जाएगा भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का निर्माण

August 10, 2021 14:54

भारत सरकार ने मंगलवार को गुजरात के अंकलेश्वर में भारत बायोटेक के कोवैक्सिन के निर्माण की प्रक्रिया पर मोहर लगा दी । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर स्वयं इसकी घोषणा की।

अगस्त 2019 से जम्मू कश्मीर के बाहर के सिर्फ दो लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश में खरीदी जमीन

August 10, 2021 13:21

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, अगस्त 2019 से अब तक जम्मू-कश्मीर के बाहर से सिर्फ दो लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदी है।

नीरज चोपड़ा, बजरंग पुनिया, रवि दहिया और हॉकी टीम दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे

August 9, 2021 17:29

नीरज चोपड़ा, बजरंग पुनिया, रवि दहिया और हॉकी टीम दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनका ड्रम रोल के साथ स्वागत किया गया।

भारत में 51 करोड़ से अधिक दी जा चुकी है कोविड वैक्सीन खुराक

August 9, 2021 16:48

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत में दी गई कोविड -19 वैक्सीन खुराक की संख्या 51 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। तीन दिनों से भी कम समय में देश में वैक्सीन की एक करोड़ खुराक दी गई।

किसान नेता सागर रबारी ‘आप’ गुजरात में जुड़े

August 9, 2021 15:19

सोमवार को प्रख्यात किसान नेता सागर रबारी आम आदमी पार्टी गुजरात में जुड़े।

स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया पदक विजेताओं का आज होगा सम्मान

August 9, 2021 13:46

आज शाम 6.30 बजे स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया पदक विजेताओं का मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में करेगा सम्मान।

आज सुबह 10 बजे राज्य के विपक्षी नेताओं की संसद में बैठक

August 9, 2021 09:49

आज सुबह 10 बजे विपक्षी नेताओं की संसद भवन में बैठक होगी।

नहीं रहे सज्जन सिंह!

August 9, 2021 09:38

2009 में प्रसारित प्रतिज्ञा सीरियल में सज्जन सिंह का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम श्याम जी का निधन। अनुपम श्याम जी बीते कुछ महीनों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे.