अहमदाबाद महानगर पालिका में नेता विपक्ष रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा भाजपा में शामिल हो गये उनके साथ मोडासा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नारण पटेल भी कांग्रेस में शामिल हुए। दिनेश शर्मा ने राहुल गाँधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा की कांग्रेस के नेताओं की नियत ही पार्टी और मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की नहीं है , साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कोई सिस्टम नहीं है जबकि भाजपा सिस्टम से चल रही है।
भाजपा प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल ने कांग्रेस नेताओं का स्वागत करते हुए कहा राहुल गाँधी कहते हैं कि 25 कार्यकर्ता एक हो जाये तो सरकार बन जाये मतलब उनके पास 25 कार्यकर्ता भी नहीं है।
जबकि भाजपा में कार्यकर्ताओ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पूरा मार्गदर्शन मिलता है। मोडासा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नारण पटेल ने भी भाजपा के अनुशासन की सराहना करते हुए कांग्रेस नेताओं पर गुटबाजी में व्यस्त होने का आरोप लगाया है।इस दौरान हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए जयराज सिंह परमार की सूचक उपस्थिति थी।
शर्मा का विधायकों से चल रहा था विवाद
महानगर पालिका में नेता विपक्ष रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था । उन्होंने कांग्रेस व आलाकमान के अनिर्णय की स्थिति में होने के आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी को ब्लैकमेल करते हैं।
राजयसभा चुनाव में मतदान से पहले विधायक पार्टी आलाकमान से अपनी मर्जी के फैसले कराते हैं। अहमदाबाद महानगर पालिका में तीन बार कांग्रेस के पार्षद रहे दिनेश शर्मा का लंबे समय से अहमदाबाद महानगर के विधायकों के साथ खींचतान चल रही है। उनका नेता विपक्ष का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही विधायकों के दबाव में कांग्रेस ने उन्हें पद से हटा दिया था।
शर्मा ने पार्टी आलाकमान से मिलकर कई बार जमीनी हकीकत से वाकिफ कराने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे तथा एक दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस में अनिर्णय की स्थिति होने की बात कहते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता पार्टी को अपनी मांं बताते हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान अपनी बातें मनवाने के लिए पार्टी को ब्लैकमेल करते हैं।
दिनेश शर्मा ने पाटिल के साथ की मुलाकात , भाजपा में होंगे शामिल