देश में शिक्षण संस्थानों में इनोवेशन स्टार्टअप के मामले में नई दिल्ली सबसे आगे है| शिक्षा मंत्रालय ने इनोवेशन अचीवमेंट 2021 पर संस्थानों की दो मापदंडो पर स्थानिक रेंकिंग की घोषणा की| टॉप 10 में सेन्ट्रल युनिवेर्सिटी के 7 IIT है| IIT मद्रास , बोम्बे और दिल्ली लगातार तीसरे साल टॉप 3 में आई है| हलाकि 2020 में 674 की तुलना में 2021 में 5 गुना अधिक (3551) संसथान शामिल हुए| पंजाब युनिसर्सिटी ने पहली बार टॉप किया है|
यह रेंकिंग 7 मापदंडो के आधार पर हुई है:
शैक्षिक संस्थानों में नवाचार और स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहन, बुनियादी संरचना और सुविधाएं, संबंधित पाठ्यक्रम, कैंपस और स्टार्टअप से सफल नवाचार, निवेश, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण।
स्टेट यूनिवर्सिटी : टॉप-10 में मध्य प्रदेश और राजस्थान का कोई संस्थान नहीं
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने देश में पहली बार स्टेट यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉप किया है। 2020 में दूसरे नंबर पर था। पंजाब के चितकारा विश्वविद्यालय को भी निजी संस्थानों में दूसरे स्थान पर रखा गया था।
दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय दूसरे और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। वह पिछली रैंकिंग में शीर्ष -7 में जगह नहीं बना पाई थी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय चौथे स्थान पर हैं। हालांकि, 2020 में इसे तीसरे स्थान पर रखा गया था।
गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी और गुजरात यूनिवर्सिटी को क्रमश: 7वां और 9वां स्थान मिला है। पहले गुजरात टेक्नोलॉजिकल युनिवेर्सिटी पांचवीं रैंक पर था|