D_GetFile

गुजरात कैडर 1987 बैच के आईएएस राज कुमार की गुजरात में वापसी

| Updated: November 13, 2021 7:06 am

एक अप्रत्याशित कदम में, रक्षा उत्पादन के सचिव और गुजरात कैडर के 1987 बैच के आईएएस राज कुमार को राज्य सरकार के अनुरोध पर उनके मूल कैडर, गुजरात में वापस भेजा गया हैं।

सूत्रों का कहना है कि राज कुमार गुजरात के अगले मुख्य सचिव हो सकते हैं। वर्तमान मुख्य सचिव पंकज कुमार मई 2022 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पहले यह माना जाता था कि दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंकज कुमार को एक्सटेंशन दिया जाएगा, लेकिन राजकुमार के गुजरात आने से समीकरण बदल सकते हैं।

1987 बैच के आईएएस अफसर राज कुमार ने आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है एवं गुजरात सरकार के खाद्य और आपूर्ति विभाग में प्रमुख सचिव के तौर पर भी काम किया हैं।

राजकुमार उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं और उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है। जिसके बाद उन्होंने टोक्यो से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स भी किया है।

राज कुमार 2015 से दिल्ली में हैं। रक्षा उत्पादन से पहले, उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक के रूप में कार्य किया।
कुमार ने आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है। गुजरात सरकार के खाद्य और आपूर्ति विभाग और कृषि विभाग के प्रमुख सचिव के अलावा जिला स्तर के कार्य भी किए हैं।

Your email address will not be published. Required fields are marked *