अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी, वकील करुणा नंदी 2022 के लिए टाइम के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी, वकील करुणा नंदी 2022 के लिए टाइम के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल

| Updated: May 24, 2022 09:15

टाइम पत्रिका ने सोमवार को अरबपति उद्योगपति गौतम अदानी और वकील करुणा नंदी को 2022 के लिए 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में नामित किया है। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूक्रेन के राष्ट्रपति  जेलेंस्की, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल, ऐप्पल के सीईओ टिम कुक और मीडिया मुगल ओपरा विनफ्रे शामिल हैं।

इस मौके पर टाइम ने गौतम अडाणी का परिचय देते हुए कहा है, “अडाणी का कभी क्षेत्रीय व्यवसाय अब हवाई अड्डों, निजी बंदरगाहों, सौर और तापीय बिजली से लेकर उपभोक्ता वस्तुओं तक फैल गया है। अडाणी समूह अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में राष्ट्रीय दिग्गज कंपनी बन चुकी है। वैसे अडाणी सार्वजनिक तौर पर उपस्थिति दर्ज कराने से बचते हैं। वह चुपचाप अपने साम्राज्य को बढ़ाने में जुटे हैं।”

करुणा नंदी के बारे में टाइम का कहना है कि वह न केवल एक वकील हैं, बल्कि “सार्वजनिक कार्यकर्ता भी हैं, जो बदलाव लाने के लिए अदालत के अंदर और बाहर दोनों जगह आवाज बुलंद कर रही हैं। वह महिलाओं के अधिकारों की चैंपियन हैं, जिन्होंने सुधार की वकालत की है। हाल ही में उन्होंने बलात्कार विरोधी कानूनों और कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों की लड़ाई लड़ी है। वह भारत के बलात्कार कानून को चुनौती दे रही हैं, जिसमें वैवाहिक बलात्कार के लिए कानूनी छूट हासिल है।

सूची में एशियन फेडरेशन अगेंस्ट इनवालंटरी डिसएपियरेंस के अध्यक्ष खुर्रम परवेज भी हैं।

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d