कांग्रेस नेता वजीर खान के बेटे शाहरुख़ के निकाह पर आयोजित भोज खाने से 1250 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए , जिन्हे विसनगर – अहमदाबाद – महेसाणा – गांधीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्वास्थमंत्री जिलाधिकारी समेत पूरा स्वास्थ्य विभाग घटना से चिंतित नजर आया। गुजरात के मेहसाणा में शादी में मौजूद मेहमान फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं.
अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराने पड़े मरीज
मिली जानकारी के मुताबिक शादी के मौके पर नॉन वेज खाने के बाद इसका असर महसूस हुआ. पीड़ितों को अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। 1225 लोग एक साथ बीमारपड़ने से अस्पताल , एम्बुलेंस कम पड गयी ।12 मरीजों को अहमदाबाद (अहमदाबाद सिविल अस्पताल) में शिफ्ट कर दिया गया है। स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 12 बीमार पड़ गए और बाद में उन्हें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल इन सभी मरीजों की सेहत स्थिर है। गांधीनगर के सिविल अस्पताल में जहां 32 मरीजों को भर्ती कराया गया है, स्वाला के मुस्लिम परिवार के 1225 से ज्यादा लोग देर रात खाना खाने के बाद दस्त और उल्टी से पीड़ित थे. अनुमानित 200 लोगों को इलाज के लिए मेहसाणा सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
अचानक शुरू हुयी सबको उलटी दस्त की शिकायत
कांग्रेस नेता वजीर खान पठान के बेटे शाहरुख पठान की शादी का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। स्वला गांव की आबादी की बात करें तो गांव की आबादी करीब 3000 है। जिनमें से 1225 की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि गांव के सभी लोग भी फूड प्वाइजनिंग की चपेट में पाए गए. जिसमें मौके पर मौजूद मेहमानों की तबीयत खाना खाने के बाद बिगड़ गई। देर रात 1 बजे के बाद एक के बाद एक 1225 से ज्यादा लोग पेट दर्द और उल्टी से तड़प रहे थे.
स्वास्थ्य व्यवस्था से प्राप्त विवरण के अनुसार विसनगर के नवीन अस्पताल में 410, उप जिला अस्पताल में 300, जी.एच. अस्पताल 206, विसनगर सीएचसी। उंझा उप जिला अस्पताल में 44, वडनगर सरकारी अस्पताल, सीएचसी में 135। खेरालू में 7 और मेहसाणा अस्पताल में 50 इस प्रकार कुल 1057 रोगियों को गहन चिकित्सा दी गई।
खाद्य विभाग ने लिया सैम्पल
क्षेत्र के युवाओं ने 200 मेहमानों को मेहसाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि बाकी मेहमानों को इलाज के लिए विसनगर समेत नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया. डॉक्टरों के साथ-साथ नर्स स्टाफ ने भी मरीजों का इलाज किया.इस बीच स्वास्थ्य टीम को भी रवाना किया गया और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के माध्यम से मौके से भोजन के नमूने लेने के निर्देश दिए गए. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जांच के बाद पता चलेगा कि खाने में क्या खराबी थी.
शादी में खाना खाने के बाद बड़ी संख्या में लोग फूड पॉजीटिव हो गए और तुरंत इलाज के लिए विसनगर, वडनगर, मेहसाणा समेत अस्पतालों में पहुंचे. देर रात जिला कलेक्टर उदित अग्रवाल, मेहसाणा एसपी और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल अस्पताल पहुंचे.
राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने गुजरात सरकार पर नियुक्तियों में पक्षपात का आरोप लगाया