गुजरात में मंगलवार को 24 घंटो में 7,476 नए कोविड के मामले दर्ज किए गये थे| गुजरात में कोविड का संक्रमण हर दिन बढ़ता जा रहा है| इस बढ़ते संक्रमण ने अस्पतालों के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को भी अपनी चपेट में ले लिया है| गुजरात के 15 प्रमुख अस्पतालों में 195 स्वास्थ कार्यकर्ता कोविड से संक्रमित हुए| इनमें से अहमदाबाद के 7 प्रमुख सार्वजानिक क्षेत्र के अस्पतालों में 134 स्वास्थ्य कार्यकर्ता कोविड covid से संक्रमित है|
यह भी पढ़े: हेडिंग- उठो , जागो, ध्येय प्राप्त करो
मध्य गुजरात:
सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में 54 स्वास्थ्य कार्यकर्ता,अहमदाबाद सिविल अस्पताल में 30, एलजी अस्पताल में 18, GMERS सोला MCH में 15, सरकारी डेंटल कॉलेज में 9 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, गुजरात कैंसर अनुसंधान में 6 कोविड covid से संक्रमित हुए है। 6 गुजरात कैन्सर रिसर्च इंस्टिट्यूट (GCRI)और 2 शारदाबेन अस्पताल में स्वस्थ कार्यकर्ता संक्रमित हुए।
सौराष्ट्र:
राज्य के पश्चिमी हिस्से में 4 अस्पतालों में से 3 अस्पतालों के स्वस्थ कार्यकर्ता कोविड से संक्रमित हुए| पीडीयू राजकोट सिविल अस्पताल में 5 स्वास्थ्य कार्यकर्ता पॉजिटिव थे, GGG जामनगर सिविल अस्पताल में 4, सर टी भावनगर सिविल अस्पताल में 3 स्वास्थ्य कार्यकर्ता और 1 डॉक्टर संक्रमित थे ।
दक्षिण गुजरात:
सूरत नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि शहर के कुल 98 स्वास्थ्य कार्यकर्ता अब तक कोविड से संक्रमित हुए है। इनमें से 15 सूरत न्यू सिविल अस्पताल के स्टाफ सदस्य थे, जिनमें इसके चिकित्सा अधीक्षक डॉ गणेश गोवेकर और रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ केतन नायक शामिल थे।
SMIMER अस्पताल के कर्मचारियों सहित SMC के कुल 83 स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी कोविड सकारात्मक थे।