राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और ‘बॉलीवुड क्वीन’ कंगना रनौतने फरवरी 2021 में ‘Koo’ (कू) नामक एक एप्लिकेशन पर माइक्रोब्लॉगिंग अकाउंट बनाने के बाद से केवल छह महीनों में 1 मिलियन फॉलोअर्स बनाए हैं। इस मंजिल पर पहुंचने पर कंगना को उनके प्रशंसकोंने बधाई दी थी। कंगना के इस ‘Koo’ (कू) अकाउंट – @kanganaroffical ने जबरदस्त आकर्षण और लोकप्रियता हांसिल की है।
हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि सिर्फ तीन महीने में ही उनके फॉलोअर्स लगभग दोगुने हो गए हैं। यही वजह है कि कंगना इस मंच पर इतनी बड़ी उपलब्धि हांसिल करने वाली इकलौती सेलिब्रिटी बन गई हैं। उन्होंने हाल ही में ‘Koo’ (कू) पर एक पोस्ट में अपनी फिल्म “थलाइवी” के पहले गीत “तेरी आंखों में” की घोषणा की।
कंगना रनौतने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेर पुरस्कार शामिल हैं। वह ‘बॉलीवुड क्वीन’ के नाम से लोकप्रिय हैं और उन्होंने “मणिकर्णिका – द क्वीन ऑफ झांसी” का निर्देशन भी किया है, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी।
‘Koo’ (कू) एप्लीकेशन क्या है?
‘Koo’ (कू) को मार्च 2020 में भारतीय भाषाओं में एक माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया गया था। यह कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। ‘Koo’ (कू) भारत के विभिन्न लोगों को अपनी मातृभाषा में अपने विचार व्यक्त करने के लिए सक्षम बनाता है। भारत में केवल लगभग 10% लोग अंग्रेजी बोलते हैं, इसीलिए ऐसे मीडिया प्लेटफॉर्म की बहुत आवश्यकता है जो भारतीय उपयोगकर्ताओं को एक व्यापक भाषा अनुभव प्रदान करे और एकदूसरे की मदद करे। ‘Koo’ (कू) उन भारतीयों के लिए एक मंच प्रदान करता है जो भारतीय भाषा में बोलना पसंद करते हैं।