D_GetFile

अहमदाबाद – युवती पर गाय ने किया हमला ,अस्पताल में भर्ती

| Updated: February 25, 2023 7:25 pm

गुजरात उच्च न्यायालय के कड़े आदेश के बावजूद अहमदाबाद नगर निगम आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटना को रोकने में विफल साबित हो रही है। दुप्पटा लेने जा रही 30 वर्षीय महिला पर आवारा गाय ने उस वक्त अपनी सींग से हमला कर दिया जब वह सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हाटकेश्वर जोगेश्वरी मार्ग से गुजर रही 30 वर्षीय पार्वती नरेश कालरिया पर गाय ने लवकुश बंगला के पास सींग से हमला कर दिया जिससे महिला गिर गयी। अगल बगल के लोगों ने किसी तरह गाय को वंहा से भगाया।

घटना के बाद 108 एम्बुलेंस से महिला को इलाज के लिए एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला दुपट्टा लेने जा रही थी। पार्वती नरेश कालरिया के दो बच्चे हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

आवारा पशुओं के हमले के इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। 12 फरवरी की दोपहर रेवीबेन वाघेला नाम की 72 वर्षीय महिला पर एक गाय ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था .

बारह दिन के इलाज के बाद सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसकी शिकायत अमराईवाड़ी पुलिस में भी की गई थी।

इसके अलावा 1 अक्टूबर को नरोडा के भाविन पटेल को गाय ने हमला कर बाइक से गिरा दिया था। जिसमे भाविन की मौत हो गयी थी। दो बेटियों के पिता की इस तरह से मौत को गंभीरता से लेते हुए गुजरात हाइकोर्ट ने फटकार राज्य सरकार तथा अहमदाबाद नगर निगम को कड़ी फटकार लगायी थी। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा भी दिलाया था।

अहमदाबाद नगर निगम में उच्च न्यायालय की फटकार के बाद आवारा पशुओं के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया ,फिर भी आवारा पशुओं का त्रास कम नहीं हो रहा है।

एसटी एससी एक्ट में गिरफ्तार सेवानिवृत आईएएस का पुत्र गया जेल

Your email address will not be published. Required fields are marked *