पद्म पुरुस्कारों की हुयी घोषणा विपिन रावत,कल्याण सिंह को पद्म विभूषण ,आज़ाद को पद्म भूषण ,गुजरात के हिस्से 4 पद्म श्री - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

पद्म पुरुस्कारों की हुयी घोषणा विपिन रावत,कल्याण सिंह को पद्म विभूषण ,आज़ाद को पद्म भूषण ,गुजरात के हिस्से 4 पद्म श्री

| Updated: January 25, 2022 21:51

भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को पद्म विभूषण सम्मान मरणोपरांत दिया गया है।

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की। इसमें पद्म विभूषण सम्मान के लिए चार नामों का चयन किया गया है। जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर महीने में एक हवाई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। वे उस समय देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ पद पर थे। इसके अलावा भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को पद्म विभूषण सम्मान मरणोपरांत दिया गया है।


कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, एसआईआई के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। गुजरात के हिस्से में चार पद्मश्री आये हैं |

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d