comScore Team VoI, Author at Vibes Of India - 526 का पृष्ठ 421

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

रूस-यूक्रेन युद्ध प्रभाव: बिटकॉइन $ 44,000 के स्तर के पार

March 26, 2022 11:20

क्रिप्टोक्यूरेंसी बाजार में तेजी का रुझान देखा गया है क्योंकि भू-राजनीतिक संकट के बीच क्रिप्टोकरेंसी की मांग बढ़ गई है। बिटकॉइन 37 दिनों के बाद फिर से 44,000 डॉलर के स्तर को पार करने में कामयाब रहा है। इथेरियम में पिछले एक सप्ताह में तेज वृद्धि देखी गई है। साप्ताहिक, शाम 5 बजे इथेरियम 12.68 […]

डोलो और 800 अन्य जीवनरक्षक दवा अप्रैल से होंगी 10 प्रतिशत महंगी

March 26, 2022 14:07

भारत के दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने शुक्रवार कोअनुसूचित दवाओं के लिए 10.7 प्रतिशत मूल्य वृद्धि को मंजूरी दी, जो उच्चतम वृद्धि की अनुमति है। आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम) के तहत 800 से अधिक दवाओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। दर्द निवारक, एंटीबायोटिक्स और एंटी-इन्फेक्टिव आवश्यक दवाओं में से हैं जिनकी कीमतें […]

वंदना जसवानी की अग्रिम जमानत याचिका सत्र न्यायलय ने की ख़ारिज

March 26, 2022 10:01

शहर की दीवानी और सत्र अदालत ने वंदना जसवानी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिस पर अपने मंगेतर लखन मखीजा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि सीआरपीसी की धारा 438 के तहत दायर वर्तमान जमानत अर्जी खारिज की जाती है।नाना चिलोड़ा के […]

कचरा निष्पादन -अहमदाबाद की औद्योगिक इकाइयों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका

March 26, 2022 09:42

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ बड़ी कपड़ा इकाइयों सहित शहर-आधारित उद्योगों को झटका देते हुए गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया। जिसके द्वारा उसने इन इकाइयों को अपने उपचारित अपशिष्टों को अहमदाबाद नगर निगम ( एएमसी ) की सीवेज लाइनें में छोड़ने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। […]

अनिल अंबानी ने रिलायंस इंफ्रा ,रिलायंस पावर के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफ़ा

March 26, 2022 08:52

रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। रिलायंस पावर ने बीएसई फाइलिंग में कहा, “अनिल डी अंबानी, गैर-कार्यकारी निदेशक, सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) के अंतरिम आदेश के अनुपालन में रिलायंस पावर के बोर्ड से हट गए।” स्टॉक एक्सचेंज को एक अलग […]

किसानो के बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक हुए अर्धनग्न

March 25, 2022 19:41

किसानों को बिजली देने के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने आज विधानसभा के बाहर धरना दिया. कांग्रेस विधायक ललित वसोया ने इस मुद्दे पर अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को धमकी दी कि अगर , “अगर यह बिजली का मामला दो दिन तक चलता रहा, तो मैं पूरी तरह से नग्न होकर विधानसभा […]

रिवर लिंक प्रोजेक्ट के विरोध में आदिवासियों ने गांधीनगर में किया शक्ति प्रदर्शन , पुलिस के छूटे पसीने

March 25, 2022 18:11

ताप्ती -पार -नर्मदा रिवर लिंक प्रोजेक्ट के विरोध में गांधीनगर में आज आदिवासी समुदाय की एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र सरकार द्वारा घोषित तापी पार नदी जोड़ो परियोजना के विरोध में कांग्रेस नेताओ ने विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार पर हमलावर रहे , रैली के बाद विधानसभा की और […]

योगी मंत्रीमंडल ने लिया शपथ ,केशव और पाठक बने उपमुख्यमंत्री

March 25, 2022 17:18

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। यह दूसरी बार है जब योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में करीब 85 हजार लोग शामिल हुए। योगी ने पीएम मोदी अमित शाह की मौजूदगी में लखनऊ […]

कश्मीरी पंडितो के दर्द को दिखने के लिए मध्यप्रदेश में बनेगा जेनोसाइड म्‍यूजि‍यम

March 25, 2022 16:48

द कश्मीर फाइल्‍स बना कर चर्चा में आए विवेक अग्‍न‍िहोत्री के ‘जेनोसाइड म्‍यूजि‍यम’ बनाने के प्रस्ताव को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंजूरी दे दी है , अब मध्यप्रदेश में जेनोसाइड म्‍यूजि‍यम बनेगा । 25 मार्च को मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हुयी मुलाकात के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने सामने […]

तुषार गाँधी साबरमती आश्रम के पुनर्विकास के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

March 25, 2022 16:21

साबरमती आश्रम के पुनर्विकास के लिए गुजरात सरकार की प्रस्तावित योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत हो गया,सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने गुजरात उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ दायर की थी जिसमें सरकार के प्रस्ताव में हस्तक्षेप करने से […]

कोई बचा तो नहीं -गुजरात कांग्रेस में बने 75 महासचिव ,25 उपाध्यक्ष , 250 सचिव की नियुक्ति बाकी

March 25, 2022 15:40

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने दिसंबर विधानसभा चुनाव (GPCC) से पहले गुरुवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की एक बड़ी सूची की घोषणा की। सूची में 75 महासचिव और 25 उपाध्यक्ष हैं। इसमें 19 कांग्रेस सदस्य भी शामिल हैं जिन्हें जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। […]

गुजरात चुनाव तक कांग्रेस से जुड़ने की रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जतायी इच्छा

March 25, 2022 15:14

गुजरात के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा सामने आई है कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। पिछले साल सितंबर में पार्टी में उनके लिए व्यापक भूमिका के लिए कांग्रेस नेतृत्व और प्रशांत किशोर के बीच […]

वन अतिक्रमण के लिए भाजपा विधायक को गुजरात एचसी द्वारा नोटिस

March 25, 2022 13:57

गुरुवार को, गुजरात उच्च न्यायालय ने जनहित याचिका (PIL) की सुनवाई के दौरान , गुजरात राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठाभाई भारवाड़, वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और अन्य कोआरक्षित वन क्षेत्र चंदनगढ़ में वन्य भूमि अतिक्रमित कर अवैध निर्माण किये जाने को लेकर नोटिस जारी किया। यह नोटिस कांग्रेस नेता जसवंतसिंह सोलंकी और दुष्यंतसिंह […]

सगाई तोड़ने की वजह से ओर्केस्ट्रा सिंगर को मिली एसिड अटैक की धमकी

March 24, 2022 19:33

23 वर्ष की वर्षा वंजारा जो ओर्केस्ट्रा सिंगर है जिसे सगाई को तोड़ने की वजह से एसिड आटेक की धमकी दी गयी| किशन वंजारा से वर्षा सामुदायिक मांगनी सेवाओं के माध्यम से मिली थी| सगाई को तोड़ने के बाद से ही वर्षा को कई सारी धमकिया दी गयी थी| किशन वंजारा और वर्षा वंजारा एक […]

वाइब्स ऑफ़ इंडिया अब एक ऊंची उड़ान पर..

March 25, 2022 18:13

गुजरात स्थित वाइब्स ऑफ इंडिया (Vibes of India) भारत में एकमात्र ऐसे स्टार्ट-अप के रूप में उभरा है, जिसे न्यूयॉर्क में क्रेग न्यूमार्क ग्रेजुएट स्कूल ऑफ जर्नलिज्म (CUNY) में प्रतिष्ठित एंटरप्रेन्योरियल जर्नलिज्म क्रिएटर्स प्रोग्राम के चौथे समूह में ‘22वें श्रेणी ’ में जगह मिली है। इसमें न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रमुख समाचार पत्रों के पूर्व संपादकों, […]

गुजरात मॉडल -राष्ट्रपति के जामनगर दौरे से पहले सड़क किनारे झोपड़ियों को फिर पर्दा से छिपाया

March 24, 2022 17:47

गरीबी हटा नहीं सकते तो गरीबो को विकास के नाम पर हटा दो , अगर यह भी नहीं होता तो पर्दे से उन्हें छिपा दो , वह झोपड़ी से बाहर ही नहीं निकले , इसलिए झोपड़ी के बाहर पुलिस लगा दो। गुजरात मॉडल में यह नुक्सा आजमाया हुआ और सफल है , इसलिए राष्ट्रपति रामनाथ […]

गुजरात और गुजराती जज्बे ,गुजरात मॉडल के मुरीद हुए महामहिम राष्ट्रपति

March 24, 2022 16:17

विधानसभा के विशेष सत्र को किया सम्बोधित गुजरात विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते राष्ट्रपति गुजरात,गुजराती जज्बे की जमकर सहारना की। गुजराती जज्बे की भी महामहिम ने जमकर सहराना की। अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि यह संबोधन गुजरात विधानसभा में ऐसे समय में हुआ जब हमारा देश स्वतंत्रता का अमृत […]

आईपीएल पर मड़राया आतंकी साया , मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट

March 24, 2022 14:13

आईपीएल 2022 की उलटी गिनती शुरू हो गयी है ऐसे मेंआईपीएल प्रेमियों के लिए बुरी खबर निकल सामने आयी है। आईपीएल मैचों पर आतंक का खतरा मंडरा रहा है। मुंबई पुलिस ने आईपीएल मैच के दौरान हुए आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। एटीएस से पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने […]

रूस छुपा रहा अपनी सेना की मौत का आंकड़ा

March 24, 2022 13:13

हाल ही में यूक्रेन के मायकोलाइव क्षेत्र में कई रूसी सैनिको की मौत हुई हैं। हालाँकि, रूस ने अभी भी यूक्रेन के साथ युद्ध में मौत की गोद में जा चुके अपने सैनिकों की सही संख्या पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन यूक्रेनी पक्ष की कुछ रिपोर्टों और दावों के अनुसार, यूक्रेन में प्रवेश करने […]

बंगाली फिल्म अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन

March 24, 2022 12:39

बंगाली फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेता अभिषेक चटर्जी (Abhishek Chatterjee)का निधन हो गया है। अभिषेक चटर्जी ((Abhishek Chatterjee) 57 साल के थे और 24 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिषेक(Abhishek Chatterjee) पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे हैं। हालांकि, उनकी मौत का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। अभिषेक चटर्जी 23 […]