comScore Team VoI, Author at Vibes Of India - 526 का पृष्ठ 422

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

गुजरात सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 26 मार्च से 29 मार्च रहेंगे बंद

March 24, 2022 12:10

महागुजरात बैंक कर्मचारी संघ (MGBEA) के सदस्यों ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सरकार की कथित नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की। जिसके तहत महागुजरात बैंक कर्मचारी संघ से जुड़े बैंक कर्मचारी 26 मार्च से 29 मार्च तक हड़ताल पर रहेंगे ,महागुजरात बैंक कर्मचारी संघ (MGBEA) के इस हड़ताल से 20,000 […]

गुजरात – बलात्कार के दोषी नारायण साई के फरलो पर सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक

March 24, 2022 09:15

बलात्कार के दोषी नारायण साई की फरलो पर सुप्रीम कोर्ट ने को गुजरात उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें स्वयंभू बाबा आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं को दो सप्ताह का अवकाश दिया गया था, जो राजस्थान में एक और बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। […]

16 साल पहले पैसे देकर भरुच में मौलवी ने कैसे छगन को बनाया था अब्दुल

March 24, 2022 08:48

मस्जिद के ट्रस्टी 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पैसे का लालच देकर छगन परमार को बनाया अब्दुल रहमान परमार खेत मजदूर छगन को मस्जिद में दी नौकरी , नहीं दिया दो साल से वेतन 16 साल पहले भरूच में एक हिंदू व्यक्ति को कथित रूप से इस्लाम में परिवर्तित करने के आरोप में […]

” विवाह क्रूर जानवर को उजागर करने का लाइसेंस नहीं “: वैवाहिक बलात्कार पर उच्च न्यायालय

March 24, 2022 08:02

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक आदेश में अपनी पत्नी को “यौन दासी” बनाने के लिए मजबूर करने के आरोपी पति के खिलाफ बलात्कार के आरोप तय करने की अनुमति देते हुए कहा कि विवाह “एक क्रूर जानवर को उजागर करने” का कोई लाइसेंस नहीं है।“विवाह की संस्था जबरदस्ती का लाइसेंस प्रदान नहीं करती है, […]

आज द्वारिकाधीश दर्शन की बजाय गुजरात विधानसभा को सम्बोधित करेंगे राष्ट्रपति

March 24, 2022 07:42

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान द्वारिकाधीश के दर्शन की बजाय विधानसभा को सम्बोधित करेंगे। महामहिम राष्ट्रपति कोविंद गुजरात विधानसभा को सम्बोधित करने वाले पहले राष्ट्रपति हैं।विधान सभा के सभी सदस्यों को 24 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे अपना स्थान ग्रहण करने के लिए कहा गया है। […]

मोदी , केजरीवाल के बाद 6 अप्रैल को राहुल गाँधी का अहमदाबाद में रोड शो प्रस्तावित

March 24, 2022 06:53

गुजरात में चुनावी बिसात पूरी तरह तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्टीय अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल – पंजाब के नव नियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का अहमदाबाद में रोड शो प्रस्तावित है। पार्टी के नेताओं के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 6 अप्रैल […]

नफरत के खुले आह्वान के सामने, मौन कोई विकल्प नहीं है

March 23, 2022 22:13

भारत में नफरत के खतरनाक घटनाक्रम के मद्देनजर, पूरे भारत के वरिष्ठ पत्रकारों और मीडियाकर्मियों ने भारत के सभी संवैधानिक संस्थानों के लिए सामूहिक अपील जारी की है। यह अपील ऐसे समय में खासी महत्वपूर्ण हो जाती है जब सत्ता द्वारा ऐसे तत्वों को पोषित किया जा रहा हो। भारत की संवैधानिक संस्थाओं से एक […]

नागा साधु ने हाथ मिलाने के दौरान बुजुर्ग की अंगूठी की गायब

March 23, 2022 20:52

नागा साधु की मदद करना चाँद खेड़ा के एक बुजुर्ग दम्पति को महंगा पड गया ,मदद के बदले आभार के लिए साधु ने हाथ मिलाया और बुजुर्ग के हाथ से अंगूठी गायब हो गयी। चांदखेड़ा का एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ अस्पताल से घर लौट रहा था. रास्ते में नागा साधु कार से गुजर […]

अदाणी से समझौते के बावजूद महंगे दामों पर गुजरात सरकार ने खरीदी बिजली

March 23, 2022 19:25

अदाणी पावर लिमिटेड के साथ 2006 और 2007 में 25 साल के लिए 2.89 रुपये प्रति यूनिट और 2.35 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद समझौते किए के बावजूद गुजरात सरकार ने अदाणी पावर लिमिटेड के साथ सरकार तारीख 15-10-2018 से 31-12-2020 की अवधि के लिए मासिक औसत रु3.52 प्रति यूनिट तक की […]

शुभमन गिल अपने आईपीएल के प्रदर्शन की मदद से टीम इंडिया में स्थान प्राप्त करने के लिए तत्पर

March 23, 2022 17:53

आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका तलाश रहे हैं गिल, जो पहले इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे, अब ICC T20 विश्व कप 2022 के लिए मैन-इन-द-ब्लू जर्सी पहनना चाहते हैं।  “अगर मैं इस आईपीएल में अच्छा करता हूं तो मैं विश्व कप के लिए चुने जाने का मौका पाने के लिए भी उत्सुक हूं और अगर मैं ऐसा कर सकता हूं तो मैं बहुत सफल रहूंगा।” शुभमन गिल ने कहा। प्रतिभाशाली क्रिकेटर ने 2018 में लीग में पदार्पण करने के बाद से इंडियन प्रीमियर लीग में 58 मैच खेले हैं और इस सीज़न में उनका मानना है कि उनकी अपनी टीम सहित कोई भी टीम जीत सकती है। “निश्चित रूप से सभी दस टीमों के पास मौका है। हमारे पास आईपीएल जीतने की उतनी ही संभावना है जितनी किसी अन्य टीम के पास है , मुझे लगता है कि हम आईपीएल में तूफान लाएंगे क्योंकि इस साल हमारे पास सभी बॉक्स टिक हैं और हमारी टीम के पास सही बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं। हमारा प्रदर्शन बेहतर हो सके और हम खिलाड़ी आपस मैं एक दूसरे को समझ सकें इसीलिए हम अपनी टीम के साथ अधिक समय बिताते हैं।” शुभमन गिल ने कहा। दिनेश कार्तिक और 2019 आईसीसी विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन की कप्तानी में आईपीएल में खेलने के बाद पंजाब की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे, जो पहली बार आईपीएल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। “निश्चित रूप से जब आप हार्दिक को कप्तान के रूप में सोचते हैं तो आपके दिमाग में पहली छवि एक खिलाड़ी के रूप में आती है। मुझे मैदान पर खुद को व्यक्त करने की स्वतंत्रता है और आप कप्तान से अपने लिए कुछ भी मांग सकते हैं और मेरे लिए इससे ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता गुजरात टाइटन्स के पास एक मजबूत कोचिंग स्टाफ है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा मुख्य कोच और गैरी कर्स्टन बल्लेबाजी के कोच हैं। शुभमन गिल आईसीसी अंडर -19 वर्ल्ड कप […]

तेज होने वाली है मुकेश अंबानी-गौतम अडानी की प्रतिद्वंद्विता

March 23, 2022 15:42

एशिया के शीर्ष दो अमीर कारोबारियों में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के बीच वर्षों तक होड़ लगी रही। उनमें से एक ने जहां दूरसंचार और खुदरा क्षेत्र में अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया, वहीं दूसरे ने परिवहन और ऊर्जा वितरण को मुकम बना लिया।  मजे की बात यह कि ये दोनों अरबपति भारत में गुजरात राज्य के हैं। इन दोनों ने एक दूसरे से आगे निकलने की दौड़ लगा दी है, जिससे देश का व्यापार परिदृश्य तेजी से बदल सकता है।दोनों की राजनीति से निकटता को देखते हुए इसकी धमक सत्ता के गलियारों में भी पहुंचनी तय है। उनके करीबियों से मिले संकेतों के अनुसार, अडाणी समूह ने तेल-समृद्ध साम्राज्य के सार्वजनिक निवेश कोष […]

क्रेडाई का निर्णय -2 अप्रैल से 400-500 रुपये प्रति वर्ग फुट बढ़ेंगे भाव

March 23, 2022 10:40

कच्चे माल की कीमतों में लगातार वृद्धि के मद्देनजर , मुख्य रूप से स्टील और सीमेंट, भवन निर्माताओं ने घोषणा की है कि 400-500 रुपये प्रति वर्ग फुट की वृद्धि होगी। घोषणा क्रेडाई गुजरात के सदस्यों द्वारा की गई है।पालनपुर में आयोजित क्रेडाई की बैठक के दौरान भाव वृध्दि का निर्णय लिया गया , जिसमे […]

मानव तस्करी -अमेरिका और कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां ​​गुजरात पहुंची

March 23, 2022 09:52

स्थानीय पुलिस अधिकारियों से साझा की जानकारी ,एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी करने पर जोर डिंगुचा के परिवार के साथ कनाडा की यात्रा करने वाले छह लोगों को जल्द ही भारत भेज दिया जाएगा कनाडा की सीमा से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान डिंगुचा के चार लोगों की मौत के […]

आर्सेलर मित्तल को सूरत में 65.73 हेक्टेयर वन भूमि देने पर गरमागरम बहस

March 23, 2022 09:27

सूरत जिला में 65.73 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन के लिए आर्सेलर मित्तल समूह को अनुमति देने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) और विपक्षी कांग्रेस के विधान सभा सदस्य मंगलवार को गुजरात विधानसभा में एक दूसरे पर तीखा हमला किया।जहां कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर कॉरपोरेट समूह का पक्ष लेने […]

राहुल गाँधी से मिला गुजरात कांग्रेस नेतृत्व , गांधी संदेश यात्रा के लिए दिया निमंत्रण

March 22, 2022 21:35

रघु शर्मा ने कहा कांग्रेस विधायक एकजुट , जगदीश ठाकोर ने कहा जिसे जाना है जाये के सी वेणुगोपाल से हुयी संगठन पर चर्चा , कभी भी घोषित हो जाएगी पीसीसी -डीसीसी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बैठक हुई. गुजरात के प्रभारी रघु शर्मा और गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर […]

अडानी पावर लिमिटेड ने किया जापान की कंपनी के साथ समझौता

March 22, 2022 20:07

अडानी पावर लिमिटेड (एपीएल), विविध अदानी समूह का एक हिस्सा और भारत में सबसे बड़ा निजी थर्मल पावर उत्पादक, ने आईएचआई कॉर्पोरेशन, और कोवा कंपनी, लिमिटेड (कोवा), दोनों जापानी कंपनियों के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। अमोनिया को फीडस्टॉक के रूप में उपयोग करके बिजली उत्पादन पर व्यवहार्यता अध्ययन करने के […]

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री पर तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों

March 22, 2022 18:50

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री वर्त्तमान में अपनी नवीनतम फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की वजह से काफी चर्चा में है| इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे ही हफ्ते में 141.25 करोड़ की कमाई की| इस फिल्म में 1990 में जो कश्मीरी पंडितो के साथ हुई पलायन और हिंसा की घटना बताई गयी है| यह फिल्म रिलीज […]

गुजरात सरकार ने शुरू की एयर एम्बुलेंस सेवा

March 22, 2022 17:56

गुजरात राज्य के नागरिक उड्डयन मंत्री पूर्णेश मोदी ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुजसेल मुख्यालय से गुजरात में एक एयर एम्बुलेंस की सेवा की शुरुआत की| इस परियोजना को स्वास्थ विभाग और GVK-EMRI द्वारा सह – प्रभंधित किया जायेगा, जो राज्य भर में 108 एम्बुलेंस सर्विस संचालित करता है| इस सेवा को 108 सेवा के […]

योगी के बाद मध्यप्रदेश में शिवराज बने ” बुलडोजर मामा “,लगे होर्डिंग

March 22, 2022 17:10

उत्तर प्रदेश में के चुनाव में उत्प्रेरक की भूमिका निभा चूका बुलडोजर मध्यप्रदेश तक पहुंच चूका है , मध्य प्रदेश में आरोपियों के घरों पर दनादन बुलडोजर चल रहे हैं, वैसे तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके समर्थक ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से जानते हैं, चुनावों में भी इस छवि को खूब भुनाया […]

अखिलेश यादव ,आज़म खान ने लोकसभा ,योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद से दिया इस्तीफ़ा

March 22, 2022 16:40

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ ही सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) ने भी अपनी लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है.दोनों की नेताओं ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया था. लोकसभा में समाजवादी […]