गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड के 34 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच, 53 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और किसी की मौत नहीं हुई है। राज्य में अब तक कोविड के 8,24,622 मामले सामने आए हैं जिनमें से सक्रिय मामलों की संख्या अब 370 हो गई है. […]
मॉनसून सत्र के दूसरे दिन दोनों ही सदनों में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष ने पेगासस रिपोर्ट और नये कृषि कानूनों को लेकर सदन का कार्यवाही में बाधा डाली। इसकी वजह से दोनों सदनों को कई बार स्थगित करना पड़ा। लोकसभा में कृषि कानूनों के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र […]
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा.ली. (HMSI) ने घोषणा की है कि गुजरात में उसके दुपहिया वाहनों की कुल बिक्री गुरुवार को 50 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है। होंडा 2 व्हीलर्स ने 2001 में अपने पहले दुपहिया वाहनो के साथ आरम्भ किया और गुजरात में अपने पहले 25 लाख ग्राहकों को […]
ऐसा कहा जाता है कि अधिकांश भारतीयों और गरीबी के बीच बस एक बीमारी की दूरी है, और कोविड ने यह साबित कर दिया है | जुहापुरा के एक ऑटोरिक्शा चालक अकबर मियां (32) दूसरी लहर के दौरान बचत में हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिन में लगभग 18 घंटे काम कर रहे हैं। उनकी भतीजी, जो पिछले महीने कोविड से संक्रमित हुई और एक सरकारी अस्पताल से इलाज कराकर लौटी, उसे जल्द ही म्यूकरमायकोसिस (काली फंगस) का पता चला। इलाज का खर्च तो पूरी तरह से अस्पताल ने ही उठाया,लेकिन अब छुट्टी के बाद दवाओं की लागत अकबर और उसके परिवार की रातों की नींद हराम कर रही है। अकबर ने कहा, “एक महीना हो गया है और वह अभी भी काली फंगस के लिए घर पर इलाज करा रही है। हमें 2 लाख रुपये के करीब उधार लेना पड़ा और अब हम इसे चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि कोविड के कारण लगे लॉकडाउन ने उनकी आय को कम कर दिया है क्योंकि अधिक से अधिक लोग अब अपने स्वयं के वाहनों में यात्रा करना पसंद करते हैं। प्रहलाद नगर इलाके में एक कॉफी शॉप की कर्मचारी सुरभि देसाई ने अप्रैल में अपनी मां को कोविड के कारण खो दिया था। उन्होंने कहा, ‘मैं परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य हूं और जहां मैं काम करती हूं, वह बंद चल रहा था और मेरी आय का रास्ता बंद था। मैंने अपनी मां के अंतिम संस्कार के खर्च की व्यवस्था के भी संघर्ष किया।’ दृष्टि परमार (31) और उनकी मां को एक महीने पहले कोविड-19 संक्रमण का पता चला था। जब दृष्टि की मां संक्रमण के कारण अंतिम सांस ले रही थीं, तब दृष्टि म्यूकरमायकोसिस के कारण जबड़े की सर्जरी करा रही थी। द्रष्टि के दूर के रिश्तेदार ने कहा, ‘दृष्टि अब घर में उपचार करा रही हैं। ब्लैक फंगस के इलाज की दवा की कीमत 20,000 रुपये प्रति शीशी और एक टैबलेट स्ट्रिप की कीमत 10,000 रुपये है। अब तक उन्हेंं इन दवाओं की खरीद के लिए प्रति सप्ताह 80,000 से 90,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। उनके पति इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं और लॉकडाउन के बाद से काम के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके दो छोटे बच्चे हैं। हमें उनकी मदद के लिए एक फंडरेजर शुरू करना पड़ा। गरीब होते गए और गरीब मार्च 2021 में प्रकाशित यूएस-आधारित फैक्ट-टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के निष्कर्षों के अनुसार, कोविड-19 के कारण आई मंदी की वजह से भारत में गरीब लोगों की संख्या (एक दिन में 2 डॉलर या उससे कम की आय) में 7.5 करोड़ की वृद्धि का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और चीन में वैश्विक आबादी का एक तिहाई है। इनमें से किसी देश में आय वितरण का पैटर्न वैश्विक अर्थव्यवस्था पर एक बड़ा प्रभाव डालता है। भारत के मामले में प्रति दिन 2 डॉलर से कम आय वाले लोगों की संख्या में 7.5 करोड़ की वृद्धि वैश्विक स्तर पर गरीबी में वृद्धि का लगभग 60 प्रतिशत है। प्रवासी मजदूरों पर सबसे ज्यादा असर सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के कंज्यूमर पिरामिड हाउसहोल्ड सर्वे ने अप्रैल और मई, 2021 के दौरान रोजगार पर कोविड -19 के प्रभाव को दिखाया। यह समय पूरे भारत में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के लिए मुश्किल बीता था। अप्रैल-मई में कुल 2.23 करोड़ नौकरियां गईं, जिनमें से 1.72 करोड़ दैनिक वेतन भोगियों की थीं। अहमदाबाद के एक श्रम अधिकार संगठन आजीविका ब्यूरो के अनौपचारिक अनुमानों के अनुसार शहर में 13 लाख सर्कुलर प्रवासी श्रमिक हैं, जो 5 प्रमुख क्षेत्रों – कंस्ट्रक्शन, मैन्यूफैक्चरिंग, होटल व रेस्तरां, हेड लोडिंग और घरेलू कार्यों में कार्यरत श्रमिकों का बड़ा हिस्सा हैं। संगठन के एक सदस्य ने कहा कि यह आबादी दूसरी लहर के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुई। आजीविका ब्यूरो के एक वकील और शोधकर्ता शुभम कौशल ने कहा, ‘हमारे सर्वेक्षण से पता चला है कि शहर में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की साप्ताहिक कमाई में दूसरी लहर की शुरुआत के बाद आंशिक लॉकडाउन के दौरान 30 प्रतिशत की गिरावट आई। लगभग 60 प्रतिशत ने कहा कि उनके पास कोई पैसा नहीं बचा है। इनमें से 27 प्रतिशत श्रमिकों ने कहा कि उन्हें कोविड -19 संक्रमण सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हैं।’ कौशल ने कहा कि वित्तीय स्थिति इतनी विकट है कि कोविड प्रभावित श्रमिकों को साहूकारों से 10 प्रतिशत या उससे अधिक के ब्याज पर उधार लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, ताकि वे स्वास्थ्य देखभाल का खर्च उठा सकें। कौशल ने कहा, ‘कोई यह नहीं मान सकता कि इन श्रमिकों को उचित उपचार भी मिला होगा, क्योंकि इनमें से कई ऐसे निजी स्वास्थ्य पेशेवरों के पास गए, जो कोविड के इलाज में सक्षम नहीं थे। जागरूकता की कमी के कारण इनमें से कई झोलाछाप डॉक्टरों के पास भी गए और उन्होंने उनसे बहुत पैसे वसूले।’
दैनिक भास्कर समूह और उत्तर प्रदेश के भारत समाचार चैनल पर गुरुवार सुबह से आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई चल रही है। आयकर विभाग के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के चलते यह कार्रवाई की गई है। वहीं सोशल मीडिया में इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार कहा जा रहा है। दोनों ही मीडिया संस्थानों पर […]
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड के 28 मामले सामने आए। 50 लोग डिस्चार्ज हुए और0 लोगों की मृत्यु इसी के साथ कुल मामले 8,24,574, कुल डिस्चार्ज: 8,14,109, सक्रिय मामले: 389व कुल मृत्यु 10,076 हुई ।
समाजवादी पार्टी ने फैसला किया है कि बड़े दलों से गठबंधन नहीं होगा। पार्टी छोटे दलों को साथ लेकर चलने का काम करेगी और जिसको भी बीजेपी को हराना है उसके लिए समाजवादी पार्टी के दरवाज़े खुले हैं: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
हरियाणा के एक 11 वर्षीय लड़के को 2 जुलाई को दिल्ली में AIIMS में भर्ती कराया गया था, रिपोर्ट के अनुसार उसे ल्यूकेमिया व निमोनिया का पता चला था और मंगलवार को H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा से उसकी की मृत्यु हो गई। पीटीआई द्वारा रिपोर्ट के अनुसार 2021 में भारत में दर्ज की गई यह पहली […]
इजराइली सोफ्टवेयर पेगासस से भारत में जासूसी के आरोपों के बाद आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जासूसी किए जाने वाले नामों की लिस्ट 300 भारतीय लोगों के नंबर होने की बात सामने आई है उसमें पत्रकार, विपक्ष के नेता, आम नागरिक और सरकार के मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। एक तरफ़ सरकार […]
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 29 कोविड -19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 61 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।जिसमे अभी तक सक्रिय मामलों की संख्या 411 है और डिस्चार्ज हो चुके मरीजों की संख्या 8,14,056 व कुल मृत्यु: 10,076 रही है ।
पेगासस प्रोजेक्ट: रिकॉर्ड्स दिखाते हैं कि 2019 में कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिरने से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर और तत्कालीन मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निजी सचिवों के फोन नंबर को संभावित हैकिंग के टारगेट के बतौर चुना गया था. नई दिल्ली: इज़रायल के एनएसओ ग्रुप के अज्ञात भारतीय क्लाइंट की […]
गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी ने पेगासस मुद्दे पर झूठा विवाद पैदा करने वाली विपक्ष की राष्ट्र विरोधी मानसिकता की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस विदेशी शक्तियों को मोहरा बनकर भारत की प्रतिष्ठा व सम्मान को नुकसान पहुंचा रही है। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही पेगासस स्पाईवेयर का मुद्दा […]
अहमदाबाद में शिक्षा अभियान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. इस घोटाले के खिलाफ पाटन और गांधीनगर शिक्षा अभियान से सम्बंधित मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसीबी ने वर्ग-2 के अधिकारियों निपुण चोकसी और चंद्रवदन चोकसी, को हिरासत में लिया है ,चंद्रवदन चोकसी गुजरात सरकार के सड़क एवं […]
अमेज़ॅन ने एक बयान में कहा की ,अमेज़ॅन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने इज़राइली निगरानी विक्रेता एनएसओ ग्रुप से जुड़े बुनियादी ढांचे और खातों को बंद कर दिया है। यह कदम मीडिया संगठनों और कार्यकर्ता संगठनों के एक समूह द्वारा NSO के मैलवेयर और संभावित रूप से चयनित फ़ोन नंबरों पर NSO के सरकारी ग्राहकों द्वारा […]
कांग्रेस ने आज राज्यसभा में सदन के सभी कामकाज सम्बंधित मुद्धो को स्थगित करने का नोटिस दिया है और इसके बजाय पेगासस पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है ।सूत्रों के अनुसार इसी तरह का नोटिस जल्द ही लोकसभा के लिए भी जारी किया जा सकता है।सूत्रों के अनुसार नियम संख्या 267 के तहत नोटिस […]