D_GetFile

कांग्रेस के “हीरा ” हुए भाजपा के , समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता

| Updated: February 21, 2022 3:51 pm

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने भर्ती अभियान शुरू कर दिया है. एक के बाद एक कांग्रेस नेता कमलम की सीढिया चढ़ रहे हैं

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने भर्ती अभियान शुरू कर दिया है. एक के बाद एक कांग्रेस नेता कमलम की सीढिया चढ़ रहे हैं ,आम आदमी पार्टी के नेताओं और पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के लिए भाजपा ने दरवाजा खोला है।

गुजरात में 27 साल से भाजपा सत्ता में है। जिसके आकर्षण से विपक्षी दूर नहीं हो पा रहे हैं। लुनावाड़ा से कांग्रेस की पूर्व विधायक हीरा पटेल 200 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए । राज्य कार्यालय ‘श्री कमलम’ में राजनीतिक और सामाजिक नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गहमा-गहमी है. कांग्रेस प्रवक्ता जयराज सिंह परमार ने भी पार्टी छोड़ दी है और मंगलवार को सुबह 11 बजे बीजेपी में शामिल होंगे. विधानसभा चुनाव से पहले कई लोगों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है। गांधीनगर और अहमदाबाद कांग्रेस के कार्यकर्ता निकट भविष्य में भाजपा में शामिल होंगे।सरपंच और कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

उत्तर गुजरात से महाकाल और करणी सेना के युवा भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक राकेश गोस्वामी भी भाजपा में शामिल होंगे। गांधीनगर से कांग्रेस के दो पूर्व पार्षद भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। गांधीनगर में कांग्रेस के पांच नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है.

कांग्रेस के 25 विधायक ,पूर्व विधायक के संपर्क में भाजपा


विधानसभा चुनाव के पहले गुजरात में भारतीय जनता पार्टी एक बड़े पैमाने भर्ती अभियान शुरू करने की योजना बना रही है , जिसके तहत वह उन तमाम नेताओं के संपर्क में हैं जो भारतीय जनता पार्टी के लिए मददगार हो सकते है। दूसरी पक्ति के कुछ नेता सामने से भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में है जो भारतीय जनता पार्टी में अपना भविष्य देख रहे है।कई और नेता भी शामिल होंगे

जयराज सिंह परमार भाजपा में मंगलवार को होंगे शामिल, पाटिल से की मुलाकात

Your email address will not be published. Required fields are marked *