D_GetFile

एक्जिट पोल -गुजरात में भाजपा सरकार तय

| Updated: December 5, 2022 8:12 pm

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) के दोनों चरण का मतदान खत्म हो चुका है। सोमवार देर शाम जारी किए एक्जिट पोल में पूर्वानुमान लगाया गया है कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

मौजूदा समय में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की सरकार है और भूपेंद्रभाई पटेल मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने इस बार भी उन्हें ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस और पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आमदी पार्टी से है। आप ने भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकी थी।

गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुआ। पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को वोट डाले गए। इस दौरान औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया। बता दें, गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं।

इंडिया टूडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार एक बार फिर बन रही है। भाजपा को इस बार 128-144, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिलने की बात कही गई है।

टीवी-9 गुजराती के एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा को 125-130, कांग्रेस को 40-50 और आम आदमी पार्टी को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह राज्य में फिर से भाजपा इतिहास रचते हुए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

रिपब्लिक टीवी और P-Marq के एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार एक बार फिर बन सकती है। भाजपा को 128-148, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिलने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

न्यूज एक्स-जन की बात के एक्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा की सरकार एक बार फिर बन रही है। भाजपा को इस बार 117-140 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। वहीं, कांग्रेस को 34-51 और आम आदमी पार्टी को 6-13 सीटें मिलने की बात कही गई है।

Your email address will not be published. Required fields are marked *