D_GetFile

कड़ाके की ठंड से मौत

| Updated: January 29, 2023 2:50 pm

मुख्यमंत्री कार्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर शुक्रवार की रात कड़ाके की ठंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

गांधीनगर के चरेदी गांव में झुग्गी के पास शनिवार सुबह ऑटोरिक्शा चालक 38 वर्षीय विक्रम सोलंकी मरे हुए पाए गए। सड़क के किनारे शव देखकर एक राहगीर ने पुलिस को फोन किया। सोलंकी के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। 

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम वह घर से निकले थे, लेकिन शनिवार की सुबह तक नहीं लौटे। शव मिलने के बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी। एक अधिकारी ने कहा कि पहली नजर में लगता है कि उनके दिल की धमनियां सिकुड़ गई थीं। ऐसा  अत्यधिक ठंड लग जाने के कारण होता है। गुजरात में पिछले एक हफ्ते से असामान्य रूप से ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है।




Your email address will not be published. Required fields are marked *