D_GetFile

राजस्थान में बाल विवाह के खिलाफ लड़ने वाली डॉ. कृति भारती को जिनेवा का ग्लोबल यूथ ह्यूमन राइट्स चैंपियन अवार्ड

| Updated: December 12, 2022 6:05 pm

राजस्थान के जोधपुर में स्थित सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और विश्व स्तर पर प्रसिद्ध बाल अधिकार कार्यकर्ता और पुनर्वास मनोवैज्ञानिक (Rehabilitation Psychologist) डॉ कृति भारती को ग्लोबल यूथ ह्यूमन राइट्स चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार जिनेवा सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ग्लोबल डायलॉग द्वारा मानवाधिकार दिवस के अवसर पर दिया गया। समारोह ऑनलाइन हुआ।

पुरस्कार के महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डॉ भारती इकलौती भारतीय हैं, जिन्होंने तीन वैश्विक विजेताओं (global winners) की सूची में जगह बनाई है। डॉ कृति भारती के साथ पेरू से जोस क्विसोकाला और केन्या से स्टेसी डीना ओबिनो भी इस सूची में शामिल हैं।

स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठन जिनेवा सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ग्लोबल डायलॉग ने विश्व भर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं में विभिन्न मापदंडों पर आठ मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को चुना था। अंतिम तौर पर ज्यूरी ने विश्व की तीन शख्सियतों को ग्लोबल यूथ ह्यूमन राइट्स अवार्ड-2022 के लिए चुना। इनमें भारत से बाल विवाह रोकने की मुहिम के लिए वर्ल्ड टॉप टेन एक्टिविस्ट और बीबीसी हिंदी की 100 प्रेरणादायी महिलाओं की सूची में शामिल डॉ. कृति भारती को भी चुना गया।

अवॉर्ड सेरिमनी में ऑनलाइन शामिल होकर कृति ने विश्व स्तर पर मिल-जुलकर बाल विवाह को मिटाने के लिए सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि एक दिन बाल विवाह सिर्फ किताबों में नजर आए। बता दें कि कृति ने अब तक 47 जोड़ों के बाल विवाह रोके हैं। बाल विवाह के खिलाफ उनकी मुहिम को 7 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। सीबीएसई बोर्ड ने भी अपने सिलेबस डॉ. कृति की मुहिम को शामिल किया है। उन्हें कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

और पढ़ें: राजस्थान में राहुल की यात्रा में बेटी के साथ प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल

Your email address will not be published. Required fields are marked *