क्या है मैतेई रस्म, जिससे रणदीप हुड्डा और लिन की शादी हुई! - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

क्या है मैतेई रस्म, जिससे रणदीप हुड्डा और लिन की शादी हुई!

| Updated: November 30, 2023 16:56

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Bollywood actor Randeep Hooda) अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 29 नवंबर को मणिपुर के इम्फाल में मैतेई रिवाज से शादी की, लेकिन यह शादी काफी सुर्खियों में हैं। इस शादी का तरीका, इसकी रस्में, दुल्हा-दुल्हन का लिबास, शादी की तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद की जा रही है। सबसे ज्यादा चर्चा शादी के तरीके और रस्मों की हो रही है, जिसे शायद पहली बार देशवासियों ने देखा है। रणदीप-लिन की शादी जिन रस्मों-रिवाजों के साथ हुई, वह मणिपुर का मैतेई रिवाज है, आइए इसके बारे में जानते हैं…

https://twitter.com/ellyse_kaur/status/1729866006536114492?s=20

दुल्हा-दुल्हन दोनों का अनोखा लिबास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर में मैतेई रिवाज से शादियां होती हैं। यह करीब 350 साल पुराना रिवाज है, जिसे आज भी पूरी शिद्दत से निभाया जाता है। मैतेई रस्म के तहत, दुल्हे को एक स्पेशल ड्रेस पहनाई जाती है। इस ड्रेस में दूल्हा सफेद रंग का धोती कुर्ता पहनता है। साथ में सफेद-सुनहरे रंग की कोकयेट पगड़ी पहनाई जाती है। दुल्हे के शरीर के ऊपरी हिस्से को पूरी तरह से सफेद रंग के कपड़े से कवर किया जाता है। वहीं दुल्हन को पोटलई ड्रेस पहनाई जाती है। इस ड्रेस में दुल्हन सिलेंड्रिकल स्टाइल में लहंगा पहनती है। इस ड्रेस में साटिन का कपड़ा इस्तेमाल हुआ, जिस पर ग्लिटरी वर्क काफी खूबसूरत लग रहा था।

ऐसे निभाई जाती हैं शादी की रस्में

मैतेई रिवाज के अनुसार, मैतेई रस्मों को मणिपुरी विवाह, लुहोंगबा और यम पानबा भी कहते हैं। तुलसी के पौधे को साक्षी मानकर दुल्हा-दुल्हन वचन लेते हैं। जयमाला पहनाने के बाद दुल्हन दुल्हे को हाथ जोड़कर नमस्ते करती है। दुल्हा-दुल्हन को एक घेरे में बैठाकर दुल्हन के पिता दुल्हे की पूजा करते हैं। दुल्हन के परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शगुन के रूप में पैसे देकर दोनों का सम्मान करते हैं। दुल्हन के घर की 3 बड़ी महिलाएं दुल्हे के परिवार का खास तरीके से स्वागत करती हैं। इसके तहत केले के पत्ते से कवर एक थाली में पान सुपारी रखी जाती है और उसे दुल्हे के परिवार के सदस्यों को उपहार स्वरूप दिया जाता है।

दुल्हन-दुल्हन ने शेयर की तस्वीरें

बता दें कि रणदीप और लिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें दोनों ने खूबसूरत कैप्शन दिया- ‘आज से हम एक हैं #JustMarried’। दोनों स्टार्स को उनके फैंस कमेंट्स करके शादी की बधाई दे रहे हैं। साथ ही दोनों के लिबास और शादी करने के तरीके की भी काफी तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गुजरात: ग्रीन मेथनॉल और ग्रीन इथेनॉल उत्पादन के लिए 1,000 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d