D_GetFile

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोरोना पॉजिटिव

| Updated: June 3, 2022 4:03 pm

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद अब उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra )भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. इस बात की जानकारी खुद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से भी आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की।

इससे पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने लखनऊ की अपनी दो दिवसीय यात्रा को बीच में छोड़कर बुधवार रात दिल्ली लौट आईं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। बताया गया कि प्रियंका गांधी भी उनके संपर्क में आई थीं।

इसके बाद वह लखनऊ से दिल्ली लौटीं। अब उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

उत्तर प्रदेश में मार्च विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने “मैं लड़की हु लड़ सकती हु ” का नारा देकर चुनाव को नया रंग देने की कोशिश की थी। पिछले यूपी विधानसभा चुनाव में 403 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें मिली थीं. उनके ऊपर 2024 के आम चुनाव में पार्टी में नई जान फूंकने की बड़ी जिम्मेदारी है।

हाल ही में हुयी नवसंकल्प शिविर के दौरान भी उन्होंने सक्रीय भागेदारी दिखायी थी ,जिसके बाद की आतंरिक बैठकों को भी उन्होंने लीड किया था।

कांग्रेस के “भरत” भोगेंगे  पार्टी के लिए कुछ समय का वनवास , पत्नी रेशमा को बताया पैसे का भूखा , आरोपों को नाकारा

Your email address will not be published. Required fields are marked *