D_GetFile

अहमदाबाद में 7 साल में सबसे गर्म फरवरी

| Updated: February 17, 2023 12:36 pm

गर्मी समय से पहले आ गई है। अहमदाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक है। यह सात साल में फरवरी के एक दिन का सबसे अधिक तापमान था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1990 के बाद से अहमदाबाद में सबसे गर्म फरवरी का दिन 2015 में 37.8 डिग्री सेल्सियस था। पारा अब तक उस रिकार्ड को नहीं तोड़ पाया है। केवल 2017 में यह 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, जब 37.3 डिग्री तक पहुंच गया था। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान इससे भी अधिक रहा।

कई लोग इसे आने वाली गर्मी के संकेत के रूप में देखते हैं। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। इस  तरह लोगों ने दिन और रात के तापमान के बीच 23.9 डिग्री के अंतर का अनुभव किया।

भुज ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया। इस तरह वह इस साल 40 डिग्री सेल्सियस के निशान को पार करने वाला राज्य का पहला केंद्र बन गया। वैसे गुरुवार को सात जगहों पर  अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया। इनमें से अधिकांश कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में थे।

Also Read: महिला क्रिकेटर ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Your email address will not be published. Required fields are marked *