D_GetFile

भारत में 1,000 नौकरियों में कटौती करेगा Amazon

| Updated: January 6, 2023 12:10 pm

बेंगलुरू: अमेजन(amazon) कंपनी भारत में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। वैसे दुनिया भर में कुल 18,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना है।

वैसे भारत में छंटनी की संख्या को लेकर अमेजन ने  टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इसके बारे में पूछे जाने पर कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने वैश्विक छंटनी (global layoffs) के तो कहा कि मंदी को देखते हुए इस साल की समीक्षा कंपनी के लिए कठिन थी। बता दें कि भारत में अमेजन के एक लाख कर्मचारी हैं। इनमें से 1,000 छंटनी का मतलब 1% होगा।

जेसी ने कहा कि इस बड़ी छंटनी का सबसे ज्यादा असर कंपनी के ई-कॉमर्स और मानव-संसाधन (HR) विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों पर पड़ेगा। यह छंटनी कंपनी के लगभग 300,000 मजबूत कॉर्पोरेट वर्कफोर्स का लगभग 6% है।

गौरतलब है कि इतनी बड़ी छंटनी करने वाली अमेजन नई बड़ी आईटी कंपनी है। माना जा रहा है कि कंपनी के ग्राहकों ने अपना खर्च बढ़ने के कारण उसमें कटौती का फैसला किया है। इससे कंपनी को भी छंटनी का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। वैसे कंपनी ने पिछले साल ही कहा था कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या कम करेगी।

Also Read: तेंदुए को पकड़ने के लिए नदी किनारे लगाए गए कैमरे

Your email address will not be published. Required fields are marked *