comScore गुजरात - 120 का पृष्ठ 95 - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

अहमदाबाद पासपोर्ट कार्यालय में बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट पासपोर्ट घोटाला पकड़ा गया

February 17, 2022 22:25

फर्जी पासपोर्ट के आधार पर कई लोगों को भेजा गया विदेश मेहसाणा, दिल्ली समेत गिरोह के कई एजेंट शामिल गुजरात का सबसे बड़ा पासपोर्ट घोटाला होने का अनुमान अहमदाबाद शहर के पासपोर्ट कार्यालय में डुप्लीकेट पासपोर्ट बनाने और लोगों को विदेश भेजने का घोटाला पकड़ा गया है। बड़ी संख्या में फर्जी पासपोर्ट बनाए जाने के […]

अहमदाबाद और वडोदरा को छोड़कर सभी महानगरों में कर्फ्यू से छूट, सोमवार से सभी स्कूल-कॉलेज ऑफलाइन

February 17, 2022 21:00

राज्य में कोरोना के मामलों में कमी के साथ ही अहमदाबाद और वडोदरा को छोड़कर सभी महानगरों को कर्फ्यू से छूट दे दी गई है| साथ ही अगले सोमवार से प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज शत-प्रतिशत क्षमता के साथ ऑफलाइन शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा, शादी के लिए किसी पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। जानकारी यह है कि […]

सूरत: केंद्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश के काफिले के साथ हुआ हादसा

February 17, 2022 20:15

केंद्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश के काफिले का हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा नवसारी से वलसाड जाते समय हुआ। हालाँकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है। केंद्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने नवसारी जिले का दौरा किया। वलसाड की ओर जा रहे उनके काफिले का हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया| हालांकि मंत्री जरदोश […]

दाहोद में आदिवासी किसान ने की स्ट्रॉबेरी की खेती,350 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा

February 17, 2022 18:39

दाहोद के पहाड़ी गर्म क्षेत्र में पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती की गई है। सामाजिक संगठन सद्गुरु फाउंडेशन और गरबाड़ा तालुका महिला विकास मंडल के सहयोग से, पंडाडी गांव के किसान 500 स्ट्रॉबेरी के पौधे उगाने और अपनी आय बढ़ाने में सक्षम हैं।भारत में कुछ वर्षों पूर्व तक स्ट्रॉबेरी की खेती केवल पहाड़ी क्षेत्रों जैसे […]

वलसाड पुलिस की हिरासत में 70 वर्षीय महिला बुटलेगर की मौत

February 17, 2022 17:14

गुजरात के वलसाड जिले में एक राज्य परिवहन बस की जाँच के दौरान भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के साथ पकड़ी गयी एक कथित 70 वर्षीय महिला बूटलेगर को वापी शहर पुलिस स्टेशन के अंदर मृत पाया गया था। जिसकी जानकारी तत्काल वरीष्ठ अधिकारियों को दी गयी। मृतक की पहचान नवसारी निवासी लता उर्फ ​​सुशीला […]

एमबीबीएस छोड़ चुके अधेड़ के डॉक्टर बनने के सपने पर अदालत ने फेरा पानी

February 17, 2022 16:25

वैसे तो कहा जाता है कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है. लेकिन गुजरात में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जब कोर्ट को एक 50 वर्षीय शख्स से कहना पड़ा की यह आपकी पढने एमबीबीएस की उम्र नहीं है । गुजरात उच्च न्यायालय ने तीन दशक से अधिक समय बाद […]

जयराज सिंह ने पत्र में हजारों कांग्रेस नेताओं की पीड़ा समेट ,भारी मन से कांग्रेस को किया अलविदा

February 17, 2022 15:57

जयराज सिंह परमार ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला किया है,तमाम दूसरे नेताओं की तरह उन्होंने भी इसकी घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की। कांग्रेस का पक्ष बतौर प्रवक्ता मजबूती से रखने वाले जयराज सिंह परमार ने पार्टी छोड़ते वक्त एक भावुक पत्र लिखा। जयराज सिंह का यह पत्र महज उनका नहीं बल्कि कांग्रेस […]

तापी नदी में अपशिष्ट निर्वहन के खिलाफ गुजरात एचसी का नोटिस

February 17, 2022 10:18

गुजरात उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने जनहित याचिका के बाद केंद्र और राज्य सरकारों, प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों, सूरत के अधिकारियों और आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील लिमिटेड (एएम/एनएस) को नोटिस जारी किया, जिसमें स्टील निर्माता के खिलाफ उचित कार्यवाही शुरू करने के लिए अदालत के निर्देश की मांग की गई थी। तापी नदी ( Tapi […]

अहमदाबाद में एक व्यक्ति ने किया अपनी ही बेटी का बलात्कार : सुनाई गयी 10 वर्ष की सजा

February 17, 2022 08:59

अहमदाबाद की एक विशेष पोक्सो अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी बेटी से बलात्कार (Rape) के लिए 10 साल की जेल की सजा सुनाई है और न्यायाधीश ने कहा कि बच्चे बाहरी दुनिया की तुलना में घर की चार दीवारों के भीतर अधिक असुरक्षित हैं। इस मामले में ओधव क्षेत्र का एक 45 वर्षीय व्यक्ति […]

नया भारत, नए नेता।

February 16, 2022 21:17

सूरत के नगर निगम संचालित स्कूल गांधी, कलाम और नेहरू को खत्म करेंगे भारत माता और प्रधानमंत्री मोदी उनकी जगह लेंगे। लोकतंत्र में, निश्चित रूप से निर्वाचित समूह का अपने नेताओं को चुनने का अधिकार है। गुजरात में सूरत नगर निगम ने पहल की है। नगर निगम संचालित स्कूल की कक्षाओं में गांधी, नेहरू और […]

कोविड के दैनिक मामले गुजरात में 1,000 से कम

February 16, 2022 20:37

गुजरात में पिछले 24 घंटों में 884 कोविड (Covid cases) मामले और 13 मौतें दर्ज की गईं। 20-30 मौतों के बीच कुछ भी दर्ज करने के महीनों के बाद मृत्यु दर में गिरावट आ रही है। पिछले साल नवंबर के मध्य में गुजरात में मामलों में स्पाइक शुरू हुआ क्योंकि पिछले साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका […]

गुजरात: भावनगर में मृत मिला एक शेर

February 16, 2022 20:24

गुजरात (Gujarat) के भावनगर जिले में मंगलवार को एक शेर मृत पाया गया। वन अधिकारियों के अनुसार शेत्रुंजी वन्यजीव संभाग के महुवा रेंज के अंतर्गत आने वाले गढड़ा पीर दरगाह के पास दस साल का एक शेर मृत पाया गया| जूनागढ़ वन्यजीव मंडल के मुख्य वन संरक्षक दुष्यंत वासवदा ने मीडिया को बताया कि मामला तब […]

किशन भरवाड़ हत्याकांड : मौलाना कमलगरी को जेल

February 16, 2022 19:42

किशन भरवाड़ (Kishan Bharwad) हत्याकांड में मौलाना कमलगरी की 9 दिन की रिमांड आज पूरी हो गई। आज उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी शब्बीर के फोन की सीडीआर का अध्ययन करते हुए जून 2021 से सितंबर 2021 के बीच उसने आरोपी कामर्ग से दस बार […]

मेरे आदर्श : नाथूराम गोडसे विषय पर छात्र ने जीती ट्रॉफी, बेशक गुजरात में।

February 16, 2022 16:50

48 घंटे के बाद ट्रॉफी वापस लेने पर विजेता की आंखों में आंसू उन्होंने जोश और उत्साह के साथ बात की कि ध्रुवीकृत गुजरात में कई लोग निस्संदेह सक्रियता से भाग लेकर खुश होते हैं, और ताली बजाते हैं। इसलिए जब एक स्कूली छात्र को मेरे आदर्श : नाथूराम गोडसे पर भाषण की स्पष्टता, विषय […]

सूरत की स्कूल में गाँधी ,नेहरू की बजाय मोदी और भारत माता की फोटो देखेंगे

February 16, 2022 15:57

सूरत के नगर निगम संचालित 200 से अधिक विद्यालय के छात्र अब गांधी नेहरू की जगह भारत माता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को देखेंगे . यह बात अलग है की संविधान “भारत माता ” की किसी आधिकारिक छवि की पुष्टि नहीं करता . फिर भी भारतीय जनता पार्टी शासित महानगर पालिका संचालित नगर […]

गुजरात: 2 से अधिक बच्चे के कारण चुनाव के 2 महीने बाद ही गई सरपंची

February 16, 2022 13:57

गुजरात में मोरबी जिले के त्राजपार ग्राम पंचायत के सरपंच बने जयंती वरानिया को दो से अधिक बच्चे होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इनमें से एक का जन्म 2005 के बाद हुआ था। वह दो महीने से भी कम समय पहले भाजपा विधायक परसोत्तम सबरिया की पत्नी जशुबेन सबरिया को पराजित […]

आलिया भट्ट की फिल्म पर भड़के गंगूबाई के बेटे, कहा- ‘मेरी मां को वेश्या बना दिया गया है’

February 16, 2022 11:50

आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई (Gangubai)काठियावाड़ी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। संजय लीला भंसाली कीफिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, इस बीच, गंगूबाई का परिवार – उनके कथित दत्तक पुत्र बाबू रावजी शाह और उनकी पोती भारती फिल्म को लेकर खुश नहीं हैं।  पिछले साल, […]

गुजरात उच्च न्यायालय: अतिरिक्त-वैवाहिक संबंध की वजह से किसी भी पुलिसकर्मी को बर्खास्त नही किया जा सकता

February 16, 2022 10:42

गुजरात उच्च न्यायालय (Gujarat HC) ने एक कांस्टेबल की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा की एक अतिरिक्त-वैवाहिक संबंध को समाज की नजर में एक अनैतिक कार्य माना जा सकता है, लेकिन इसे एक पुलिसकर्मी के आचरण के नियमों के अनुसार कदाचार नहीं कहा जा सकता है| कांस्टेबल को उसकी शादी से बहार की महिला […]

गुजरात उच्च न्यायालय ने सरकार को मस्जिदों की अजान के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर भेजा नोटिस

February 16, 2022 10:08

गुजरात उच्च न्यायालय (Gujarat high court) ने एक जन हित याचिका का जवाब देते हुए मंगलवार को राज्य सरकार को नोटिस भेजी है| इस नोटिस में मस्जिदों की अजान के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है| इस याचिका में कहा गया है की लाउडस्पीकर की वजह से ध्वनि प्रदूषण पैदा […]

फायर एनओसी के बिना नहीं चल सकते स्कूल ,अस्पताल – गुजरात उच्च न्यायालय

February 15, 2022 21:06

गुजरात उच्च न्यायालय ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में बिना फायर एनओसी के स्कूल और अस्पताल संचालित नहीं हो सकते हैं। अगर कोई दुर्घटना होगी तो कौन जवाबदार होगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया कि प्रदेश के 229 स्कूलों […]