कांग्रेस ने रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री नियुक्त कर सबको चौंका दिया। 58 वर्षीय नेता, 2007 के बाद से एक भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं, और आश्चर्य की बात यह है की वो एक दलित नेता हैं। पंजाब में 32% दलित आबादी है। 21% आबादी जाटों और सिखों की है।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने एक ट्वीट कर नियुक्ति की घोषणा की। विधायक दल की बैठक में नाम के ऊपर आख़री मोहर लगने के बाद उनके नाम की घोषणा की गई।
58 वर्षीय चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म भजौली में हुआ था और उन्होंने शिक्षा में एमबीए पूर्ण किया हैं। तीसरी बार विधायक रहे 2007 के बाद से पंजाब में कभी चुनाव नहीं हारे। चन्नी उन राज्य के नेताओं में से थे जिन्होंने अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद किया था।
चरणजीत सिंह चन्नी के पास 14.51 करोड़ रुपये की संपत्ति और 10.84 लाख रुपये की वित्तीय देनदारी है।