D_GetFile

गहलोत के प्रभार वाले गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे खड़गे

| Updated: October 7, 2022 3:29 pm

अहमदाबाद: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे गुजरात में अपना प्रचार अभियान शुरू करने के लिए आज अहमदाबाद पहुंचे। वह कल अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और गुजरात कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय का दौरा करेंगे।

खड़गे का यह दौरा कई मायने में महत्वपूर्ण है। सबसे पहले तो यह कि वह ऐसे राज्य में हैं, जिसके कांग्रेस प्रभारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। दूसरे, गहलोत के मैदान से हटने के कारण ही खड़गे चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस खड़गे को लेकर कितना उत्साह दिखाती है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 30 सितंबर को समाप्त हो चुका है। चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। गांधी परिवार इस बार पार्टी के शीर्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ रहा है। ऐसे में देश की सबसे पुरानी पार्टी को 25 से अधिक वर्षों के बाद एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है।

Also Read: उत्तरकाशी हिमस्खलन: अब तक 16 शव मिले

Your email address will not be published. Required fields are marked *