D_GetFile

जयपुर एयरपोर्ट पर 2023 में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

| Updated: January 20, 2023 5:50 pm

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यात्रियों में पिछले साल नवंबर की तुलना में दिसंबर में 15 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई है। दिसंबर में जयपुर एयरपोर्ट से कुल 4,96,770 यात्रियों ने यात्रा की। इनमें से 4,53,884 घरेलू और 36,597 अंतरराष्ट्रीय यात्री थे। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, नवंबर में प्रति दिन औसतन 15,000 यात्रियों ने यात्रा की। आने वाले महीनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

जयपुर हवाईअड्डे के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, ‘दिसंबर में यात्रियों की संख्या में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पहली तो नई सुविधाओं और विमान सेवाओं में सुधार से यात्रा आसान हो गई है। फिर  फेस्टिव सीजन का भी असर पड़ा है।” उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है।

नवंबर 2022 में कुल 4,31,691 ने जयपुर हवाई अड्डे से यात्रा की, जिसमें 3,94,550 घरेलू और 37,141 अंतर्राष्ट्रीय यात्री शामिल थे। अधिकारी ने कहा कि हवाई संपर्क में सुधार और नई उड़ानें और गंतव्यों की शुरुआत के कारण घरेलू अराइवल में  वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि शहर में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलनों, पर्यटन गतिविधियों और त्योहारों में भाग लेने के लिए लोग आ रहे हैं। 2023 चुनावी साल है। फिर राजनीतिक सरगर्मियां भी जोरों पर हैं। एयरलाइन के अधिकारियों के मुताबिक, बुकिंग की संख्या पिछले महीनों की तुलना में बढ़ने लगी है।

Also Read: दिल्ली में केंद्र के साथ राज्यों के आला पुलिस अफसरों की तीन दिवसीय बैठक

Your email address will not be published. Required fields are marked *