D_GetFile

पुर्तगाल के कुत्ते बोबी को गिनीज ने सबसे बूढ़ा कुत्ता कहा

| Updated: February 4, 2023 6:52 pm

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पुर्तगाल में 30 साल के एक कुत्ते को अब तक का सबसे उम्रदराज कुत्ता माना है। कुत्ते बोबी (Bobi) ने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ा जो लगभग एक सदी तक कायम रहा था।

बोबी एक शुद्ध नस्ल रैफिरो डो एलेंटेजो (Rafeiro do Alentejo) ब्रीड का कुत्ता है, जिसकी उम्र आम तौर पर 12 से 14 वर्ष ही होती है। इससे पहले सबसे बूढ़ा कुत्ता ऑस्ट्रेलिया का ब्लू था। वह 1939 में 29 साल और पांच महीने की उम्र में मर गया।

पहली फरवरी को बोबी 30 साल और 226 दिन के था। कहा जाता है कि वह अपनी उम्र के हिसाब से कहीं बेहतर हालत में है। बोबी पुर्तगाल के लेइरिया के ग्रामीण इलाके में कोस्टा परिवार का सदस्य है। उसने सबसे उम्रदराज कुत्तों के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। वह मवेशियों की रखवाली करता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, बोबी के जन्म का रिकार्ड लेइरिया के वेटरीनरी मेडिकल सर्विस ऑफ द लेइरिया म्यूनिसपिलिटी में दर्ज है।

और पढ़ें: ल्यूकेमिया के मामले बच्चों में अधिक

Your email address will not be published. Required fields are marked *