पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात की और इस्तीफा दे दिया। अमरिंदर सिंह पिछले हफ़्ते से अभी तक इस्तीफा देने वाले दूसरे मुख्यमंत्री हैं। इसी कड़ी में 11 सितंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भी इस्तीफा दे दिया था।
विराट कोहली ने गुरुवार को टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी से इस्तीफे की घोषणा कर सबको चौंका दिया। राजनीतिक क्षेत्र से लेकर खेल के मैदान तक उनके इस्तीफे की खबर सभी को हैरान कर रही है. एक हफ्ते में तीन लोगों के इस्तीफे के साथ, इस बात पर व्यापक चर्चा हो रही है कि भविष्य में कौन इस परंपरा में शामिल होगा।
विजय रूपाणी ने शुरू की इस्तीफे की प्रक्रिया
उन्होंने 11 सितंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में हलचल मचा दी।
विराट ने किया विजय रूपाणी का अनुसरण
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी विजय रूपाणी के नक्शेकदम पर चले। उन्होंने गुरुवार, 16 सितंबर को टी20 में कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। कोहली ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।
2017 में महेंद्र सिंह धोनी के बाद विराट कोहली को टी20 का कप्तान बनाया गया था। वह 4 साल तक इस पद पर रहे। उन्होंने 45 टी20 में टीम इंडिया का नेतृत्व किया, जिसमें से 27 में जीत हासिल की
विराट कोहली ने बतौर कप्तान 45 मैचों में 1520 रन बनाए। उनका औसत 48.45 और स्ट्राइक रेट 143.18 है। उन्होंने 12 अर्धशतक और सबसे अधिक 94 (नाबाद) रन बनाए।
विराट के बाद अमरिंदर की बारी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की घोषणा के दो दिन बाद पंजाब के कप्तान ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने राजभवन के बाहर मीडिया से कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से असुरक्षित महसूस कर रहे थे. उन्होंने इन परिस्थितियों में इस्तीफा देने का फैसला किया था और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी इसकी जानकारी दी थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में पंजाब कांग्रेस में काफी अफरा तफरी देखने को मिली है।