2022 में फ्लैश और अनचार्टेड समेत इन टॉप-10 फिल्मों का रहेगा इंतजार - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

2022 में फ्लैश और अनचार्टेड समेत इन टॉप-10 फिल्मों का रहेगा इंतजार

| Updated: December 26, 2021 11:56

IMDb ने 2022 की सबसे प्रत्याशित फिल्मों की सूची जारी की है। वेबसाइट ने कहा है,”2021 में दुनिया भर में उसके पेज पर 200 मिलियन से अधिक मासिक विजिटरों की पसंद दर्शाने के आधार पर इन 10 फिल्मों का चुनाव किया गया है।” आइए, एक नजर इन फिल्मों पर डालें।

रैंक 10- फ्लैश। इसे डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) में बारहवीं फिल्म बनाने का इरादा है। इसमें एज्रा मिलर ने बैरी एलन/ द फ्लैश के रूप में हैं। उनके साथ रॉन लिविंगस्टन, माइकल कीटन, कीर्सी क्लेमन्स, माइकल शैनन, एंटजे ट्रू, साशा कैले और बेन एफ्लेक जैसे स्टार हैं। फ्लैश 4 नवंबर, 2022 को अमेरिका में रिलीज होने वाली है।

रैंक 9- रूबेन फ्लेशर द्वारा निर्देशित फिल्म अनचार्टेड। इसमें   टॉम हॉलैंड बने हैं नेथन ड्रेक, जबकि  मार्क वाह्लबर्ग हैं विक्टर सुलिवन के रूप में। फिल्म 18 फरवरी, 2022 को रिलीज होने वाली है।

रैंक 8-  मिशन: इम्पॉसिबल 7, एक अमेरिकी एक्शन स्पाई फिल्म है। जिसे क्रिस्टोफर मैकक्वेरी द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। इसमें टॉम क्रूज़, विंग रम्स, हेनरी ज़ेर्नी, साइमन पेग, रेबेका फर्ग्यूसन, वैनेसा किर्बी और फ्रेडरिक श्मिट हैं। ये सभी पिछली फिल्मों वाली अपनी भूमिकाएं ही फिर से निभाएंगे। यह 30 सितंबर, 2022 को अमेरिका में रिलीज होने वाली है।

रैंक 7- डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस। एक  अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के चरित्र डॉक्टर स्ट्रेंज पर आधारित है। फिल्म सैम राइमी द्वारा निर्देशित है और बेनेडिक्ट कंबरबैच को स्टीफन स्ट्रेंज के रूप में दिखाया गया है। अन्य स्टारों में बेनेडिक्ट वोंग, राचेल मैकएडम्स, चिवेटेल इजीओफोर, एलिजाबेथ ऑलसेन और जोचिटल गोमेज हैं। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस को अमेरिका में 6 मई, 2022 को रिलीज किया जाएगा।

रैंक 6- जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन। यह कॉलिन ट्रेवोर द्वारा निर्देशित एक साइंस फिक्शन एडवेंचर फिल्म है। यह जुरासिक वर्ल्ड: फॉलन किंगडम (2018) की अगली कड़ी है, जो जुरासिक पार्क फ्रेंचाइजी की छठी किस्त है। फिल्म में क्रिस प्रैट, ब्राइस डलास हॉवर्ड, सैम नील, लौरा डर्न, जेफ गोल्डब्लम, डेनिएला पिनेडा, इसाबेला सेर्मन, जस्टिस स्मिथ, उमर सी, और बीडी वोंग सहित कलाकारों की भरमार है, जो फ्रैंचाइजी में पिछली फिल्मों वाली भूमिकाओं को दोहराते हैं। यह फिल्म 10 जून, 2022 को थियेटर में रिलीज होगी।

रैंक 5-  किलर्स ऑफ दि फ्लावर मून। मार्टिन स्कॉर्सेज़ द्वारा निर्देशित और निर्मित क्राइम ड्रामा फिल्म है। डेविड ग्रान द्वारा इसी नाम की 2017 की नॉनफिक्शन किताब पर आधारित एरिक रोथ द्वारा लिखित है। लियोनार्डो डिकैप्रियो, जिन्होंने निर्माता के रूप में भी काम किया, के साथ जेसी पेलेमन्स, लिली ग्लैडस्टोन और रॉबर्ट डी नीरो भी हैं। रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

रैंक 4-  टॉप गन: मेवरिक। जोसेफ कोसिंस्की द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह 1986 की टॉप गन की अगली कड़ी है। फिल्म में टॉम क्रूज, माइल्स टेलर, जेनिफर कोनेली, जॉन हैम, ग्लेन पॉवेल, लुईस पुलमैन, एड हैरिस और वैल किल्मर ने अभिनय किया है। यह फिल्म 27 मई, 2022 को अमेरिका और कनाडा में जोर-शोर से रिलीज होने वाली है।

रैंक 3- थोर: लव एंड थंडर। मार्वल कॉमिक्स के चरित्र थोर पर आधारित एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसे मार्वल स्टूडियो द्वारा बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन तायका वेट्टी ने किया है, जिन्होंने जेनिफर कायटिन रॉबिन्सन के साथ पटकथा लिखी थी। थोर की भूमिका क्रिस हेम्सवर्थ ने निभाई है, जिनके साथ टेसा थॉम्पसन, नताली पोर्टमैन, क्रिश्चियन बेल, क्रिस प्रैट, जैमी अलेक्जेंडर, पोम क्लेमेंटिएफ और विन डीजल हैं। फिल्म 8 जुलाई, 2022 को अमेरिका में रिलीज होने वाली है।

रैंक 2-  स्क्रीम। यह फिल्म स्क्रीम सीरीज की पांचवीं है। यह मैट बेट्टीनेली-ओल्पिन और टायलर जिलेट द्वारा निर्देशित है। डेविड अर्क्वेट, नेव कैंपबेल, कर्टेनी कॉक्स और रोजर एल जैक्सन अपनी मूल भूमिकाओं को फिर से दोहराएंगे। मार्ले शेल्टन भी पिछली फिल्म वाली ही अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे। यह फिल्म 14 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है।

रैंक 1- दि बैटमैन। यह 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसका निर्देशन मैट रीव्स ने किया है, जिन्होंने पीटर क्रेग के साथ पटकथा लिखी थी। रॉबर्ट पैटिनसन को ब्रूस वेन/ बैटमैन के रूप में हैं। साथ में जो क्रावित्ज, पॉल डानो, जेफरी राइट, जॉन टर्टुरो, पीटर सरसागार्ड, एंडी सर्किस और कॉलिन फैरेल भी हैं। अमेरिका में यह 4 मार्च, 2022 को रिलीज होने वाली है।

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d