comScore टेक्सास के ऑस्टिन में खौफनाक गोलीबारी: भारतीय-अमेरिकी छात्रा समेत 3 की मौत - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

टेक्सास के ऑस्टिन में खौफनाक गोलीबारी: भारतीय-अमेरिकी छात्रा समेत 3 की मौत

| Updated: March 4, 2026 11:26

ऑस्टिन के भीड़भाड़ वाले बार में अंधाधुंध फायरिंग, 21 वर्षीय भारतीय छात्रा सविता शान की मौत; FBI कर रही आतंकी कनेक्शन की जांच।

अमेरिका के टेक्सास राज्य स्थित ऑस्टिन के एक भीड़भाड़ वाले बार में हुई गोलीबारी के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें 21 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्रा सविता शान भी शामिल हैं।

हालांकि पुलिस ने अभी तक इस हमले के पीछे के स्पष्ट मकसद का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संदिग्ध के ईरान से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। जांच अधिकारियों के हवाले से सामने आया है कि 53 वर्षीय हमलावर की पहचान नदिएगा डायगने (Ndiaga Diagne) के रूप में हुई है। घटना के वक्त उसने ऐसे कपड़े पहने हुए थे जिन पर ईरानी झंडे का डिजाइन बना था और “प्रॉपर्टी ऑफ अल्लाह” (Property of Allah) लिखा हुआ था।

संघीय जांच एजेंसी (FBI) इस मामले में ‘आतंकवादी गठजोड़’ और अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे मौजूदा तनाव से इसके संभावित कनेक्शन की बारीकी से जांच कर रही है।

इस गोलीबारी में जान गंवाने वाले तीन लोगों में सविता शान के अलावा 19 वर्षीय राइडर हैरिंगटन और 30 वर्षीय जोर्ज पेडरसन शामिल हैं।

कैसे हुई यह खौफनाक वारदात?

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के मुख्य परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित ‘सिक्स्थ स्ट्रीट’ (Sixth Street) बार और क्लबों के लिए मशहूर है। रविवार को यह इलाका उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा, जब ‘बुफोर्ड्स बैकयार्ड बीयर गार्डन’ के पास से गुजरते हुए हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

वहां मौजूद भीड़ में ज्यादातर छात्र थे। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे और छिपने की जगह ढूंढने लगे। हमलावर अपनी राइफल से लोगों पर गोलियां बरसा रहा था, लेकिन कुछ ही देर में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया।

फिलहाल एफबीआई और ऑस्टिन पुलिस का कहना है कि गोलीबारी का असल कारण बताना अभी जल्दबाजी होगी। वहीं, यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट जिम डेविस के अनुसार, नदिएगा डायगने ने हमले में इस्तेमाल की गई पिस्टल और राइफल को कुछ साल पहले सैन एंटोनियो से कानूनी तौर पर खरीदा था।

कौन थीं सविता शान?

इस जानलेवा हमले का शिकार हुईं 21 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी सविता शान, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम और अर्थशास्त्र (Economics) की छात्रा थीं।

मैकॉम्ब्स स्कूल ऑफ बिजनेस में उनके एक प्रोफेसर ने उन्हें एक “सुपरस्टार छात्रा” बताया और जानकारी दी कि वह इसी साल मई में ग्रेजुएट होने वाली थीं। बिजनेस स्कूल के असिस्टेंट प्रोफेसर रस फिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर दुख जताते हुए लिखा, “वह छात्र संगठनों में काफी सक्रिय थीं और क्लास की एक होनहार छात्रा थीं। उन्हें खोना हमारे लिए बेहद दुखद है।”

दूसरी ओर, हमलावर के बारे में बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से सेनेगल का रहने वाला था। वह साल 2000 में B-2 टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अमेरिकी नागरिक से शादी करने के छह साल बाद उसे अमेरिका का स्थायी निवासी (Permanent Resident) बनने का कानूनी अधिकार मिल गया था।

यह भी पढ़ें-

टीनएजर्स में तेजी से बढ़ता मोटापा: 120 किलो के लड़के के ट्रांसफॉर्मेशन की प्रेरक कहानी

सूरत: सोशल मीडिया पर धमकियों के बाद अंतरधार्मिक जोड़े ने मांगी पुलिस सुरक्षा, खौफ में छोड़ा शहर

Your email address will not be published. Required fields are marked *