D_GetFile

एक बांग्लादेशी महिला अपने प्रेमी से शादी करने के लिए तैर कर भारत आई

| Updated: June 2, 2022 4:54 pm

बांग्लादेश की 22 वर्षीय महिला कृष्णा मंडल तैरकर अपने प्रेमी से शादी करने भारत आई । कृष्णा मंडल ने भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक नदी पार की। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कैखली गांव में, कृष्णा को आखिरकार उसका प्रेमी मिल गया, जो कार में उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद दोनों कोलकाता चले गए, जहां उन्होंने एक मंदिर में शादी कर ली।

कृष्णा मंडल के प्रेमी अभिक मंडल के पास पासपोर्ट नहीं था इसलिए उसके लिए कानूनी रूप से बांग्लादेश में प्रवेश करना संभव नहीं था, इसलिए कृष्णा ने सुंदरवन जो की बाघों की एक बड़ी आबादी से घिरा हुआ क्षेत्र है वहाँ से एक कठिन यात्रा कर अभिक मंडल तक पहुँचने की जद्दोजहद की, भारत पहुंचने के लिए कृष्णा मंडल को माल्टा नदी पार करनी पड़ी।

जल्द ही, लोगों को कृष्णा के बारे में पता चला कि वह अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अवैध रूप से सीमा पार आई थी। खबर पुलिस तक पहुंची और पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की।

नरेंद्रपुर पुलिस ने कृष्णा मंडल को सोमवार को गिरफ्तार किया था. सूत्रों के मुताबिक कृष्णा को बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपा जा सकता है।

Your email address will not be published. Required fields are marked *