D_GetFile

मकर संक्रांति पर बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में जियो की 5G सर्विस शुरू

| Updated: January 15, 2023 1:45 pm

मकर संक्रांति पर Reliance Jio ने अपनी True 5G सेवाओं का तीन और राज्यों में विस्तार कर दिया। ये राज्य हैं- छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड। छत्तीसगढ़ में Jio True 5G के लॉन्च के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह लोगों को “Jio की True 5G सेवाओं के परिवर्तनकारी लाभों को उठाने का मौका देगा। छत्तीसगढ़ में Jio True 5G सेवाएं राजधानी शहर रायपुर और औद्योगिक समूह दुर्ग के साथ-साथ भिलाई में शुरू हुई हैं।

Jio True 5G की सेवा बिहार में राजधानी पटना के अलावा मुजफ्फरपुर में शुरू हो गई है। झारखंड में  रांची और जमशेदपुर ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर Jio True 5G सेवाओं का स्वागत किया।

इस मौके पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “टेक्नोलॉजी सबको जोड़ देती है। Jio को छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में अपनी True 5G सेवाओं को लॉन्च करने और कर्नाटक, ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र तक अपनी पहुंच बढ़ाने पर गर्व है। खासकर यह देखते हुए कि यह अवसर मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल और बिहू सहित उत्सवों से जुड़ गया है।”

प्रवक्ता ने कहा, “हमें देश भर के 8 राज्यों के 16 नए शहरों में Jio True 5G सेवाओं के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, क्योंकि हम पूरे देश में True 5G रोलआउट की गति और तीव्रता को बढ़ा रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर यूजर 2023 में Jio True 5G तकनीक के लाभों का आनंद उठाए।”

Jio के अनुसार, 14 जनवरी से नए True 5G संचालित राज्य और शहर इस तरह हैं- छत्तीसगढ़ (रायपुर, दुर्ग, भिलाई), बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर), झारखंड (रांची, जमशेदपुर), कर्नाटक (बीजापुर, उडुपी, कालाबुरागी, बेल्लारी), ओडिशा ( राउरकेला और ब्रह्मपुर), केरल (कोल्लम), आंध्र प्रदेश (एलुरु), महाराष्ट्र (अमरावती) हैं। बता दें कि यूजर को इसमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps तक की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलता है।

और पढ़ें: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान के कई हिस्सों में पारा माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

Your email address will not be published. Required fields are marked *