comScore गुजरात - 120 का पृष्ठ 117 - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

गुजरात सरकार के लिए अप्रिय नाम हो गया है नेहरू

August 2, 2021 19:52

एक चौंकाने वाली घटना में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को गुजरात सरकार का महिमामंडन करने के एक टुच्चे प्रयास में गुजरात कांग्रेस विधायक के वीडियो को मनचाहे तरीके से संपादित करने और डालने का दोषी पाया गया है। दसाडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नौशाद सोलंकी हाल ही में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने गए थे। विधायक […]

लॉकडाउन में गर्भपात की संख्या में बढ़ोतरी

August 2, 2021 17:03

जहाँ चारों और लॉकडाउन की स्थिति थी और बाहर निकलना बहुत मुश्किल था, उस वक्त अनचाहे गर्भ से बचने के कोई भी यंत्र या चीज़ का मिलना अत्यंत मुश्किल था. बात की जाए लाक्डाउन से अन्लॉक तक के डेटा की, तो HMIS (Health Management information system ) के अनुसार गुजरात में 2019-2020 तक डॉक्टर द्वारा […]

सूरत के हीरा व्यापारी ने मुंबई के वर्ली में खरीदा 185 करोड़ रुपये का बंगला

August 1, 2021 21:02

लॉकडाउन के दौरान जब देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, तब गुजरात के एक व्यापारी ने महाराष्ट्र के मुंबई में वर्ली सी फेस पर 185 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा है। सूरत के प्रमुख हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया और उनके परिवार ने जिस छह मंजिले बंगले को खरीदा है, उसमें एक तहखाना भी है। […]

जनवरी 2020 से जुलाई 2021 के बीच 4,985 लोगों को सोशल मीडिया के ज़रिए धमकाया गया

July 31, 2021 11:50

दिसंबर 2019 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा वित्तीय अपराधों, पहचान की चोरी बदमाशी, उत्पीड़न और यहां तक कि ऑनलाइन जैसे विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन अपराधों से स्पष्ट रूप से निपटने के लिए गुजरात पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ की एक पहल, साइबर अश्वस्त परियोजना, की स्थापना की गई। एंटी साइबर बुलिंग यूनिट साइबर […]

मोदी सरकार को नहीं पता, देश में कोविड-19 वैक्सीन की कितनी खुराक का उत्पादन हो रहा?

July 29, 2021 15:56

नरेंद्र मोदी सरकार इस बात को लेकर अनिश्चित दिखती है कि देश में कोविड-19 के कितने टीके तैयार किए जा रहे हैं। इसलिए कि संसद में एक ही दिन घरेलू वैक्सीन उत्पादन के लिए सरकार के पास तीन अनुमान थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 20 जुलाई को सबसे पहले कहा था कि कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी […]

‘लव जिहाद’ कानून को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती

July 29, 2021 15:48

गुजरात के अल्पसंख्यक अधिकार संगठन, अल्पसंख्यक समन्वय समिति और देवबंदी विचारधारा के इस्लामी विद्वानों के संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा गुजरात धर्म स्वतंत्रता अधिनियम या ‘लव जिहाद’ कानून को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। 19 जुलाई को अदालत में दायर जनहित याचिका (PIL) पर 28 जुलाई को सुनवाई होनी थी, लेकिन इसे 5 अगस्त […]

CBDT द्वारा हाल ही में हुए तबादले के बाद भी गुजरात में तीन मुख्य आयुक्तों के पद हैं खाली

July 29, 2021 15:41

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा तीन दिनों में दो स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार आदेश जारी करने के बावजूद, गुजरात में तीन मुख्य आयुक्त पद खाली हैं।  इसके अलावा सीसीआईटी का एक और पद 31 जुलाई को खाली हो जाएगा। सीसीआईटी-राजकोट, सीसीआईटी-सूरत और सीसीआईटी-रैंक अहमदाबाद के पद हाल ही में तबादले के बाद भी राज्य […]

क्या गुजरात आयकर प्रमुख का फिर होगा तबादला?

July 28, 2021 23:56

एक और अप्रत्याशित कार्यवाही में आयकर भवन के शीर्ष अधिकारियों में से एक रवींद्र कुमार को जल्द ही एक बार फिर से स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। वह केरल से अहमदाबाद में तैनात थे, लेकिन इनकम टैक्स के सूत्रों ने वाइब्स ऑफ इंडिया को बताया कि कुमार को दिल्ली स्थानांतरित किए जाने की संभावना […]

गुजरात का धोलावीरा अब एक विश्व धरोहर स्थल

July 27, 2021 20:30

गुजरात का धोलावीरा, हड़प्पन युग का प्राचीन महानगर हैं। 27 जुलाई को धोलावीरा को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूचि में शामिल किया गया हैं। विश्व धरोहर समिति के 44वें सत्र के दौरान घोषणा की गई, जो 31 जुलाई को समाप्त होगी। पावागढ़ के पास स्थित चंपानेर, पाटन में स्थित रानी की वाव और […]

गुजरात में जमीन हथियाने के 215 मामले, 4000 आवेदन लटके

July 27, 2021 12:43

नवंबर 2020 में गुजरात भूमि अतिक्रमण (निषेध) कानून-2020 के तहत जामनगर स्थित वकील वसंत मनसेता और 14 अन्य को बुक किया गया था। उन पर माफिया जयेश रणपारिया उर्फ जयेश पटेल के नेतृत्व वाले गिरोह का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया था। मनसेता पर यह भी आरोप था कि एक बार जमीन पर कब्जा करने […]

स्वीटी की हत्या पुलिस इंस्पेक्टर पति अजय देसाई ने की थी

July 24, 2021 20:54

वडोदरा पुलिस इंस्पेक्टर अजय देसाई की पत्नी स्वीटी पटेल के लापता होने के मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में खुलासा हुआ है कि अजय देसाई ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी। क्राइम ब्रांच ने स्वीटी पटेल मामले को कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पीआई […]

महंगाई को लेकर ‘आप’ का गुजरात में आक्रोश

July 24, 2021 19:22

आम आदमी पार्टी अब गुजरात में महंगाई के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार का आक्रामक विरोध करती नजर आ रही है. गुजरात में आज आम आदमी पार्टी की ओर से अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जूनागढ़, गांधीनगर समेत कई शहरों में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. अहमदाबाद के वल्लभ सदन के पास आम आदमी पार्टी […]

लिंग परिवर्तन कराकर संदीप बने अलीशा : कलेक्टर ने दिया प्रमाण पत्र

July 23, 2021 19:21

सूरत के रहने वाले संदीप को 12 साल की उम्र में ही लड़का होने के बावजूद  लड़कियों की चीजें पसंद आने लगी थीं।उसे बाइक या कार के स्थान पर गुड़िया और बार्बी डॉल जैसे खिलौने पसंद आने लगे, संदीप इस बारे में किसी को नहीं बता सका और इस वजह से वह मानसिक रूप सेविक्षिप्त हो गया। संदीप ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया  और पढ़ाई के दौरान उन्होंने तय किया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वेअपने दिल की आवाज को समाज के सामने लाएंगे. लेकिन उन्होंने इंजीनियरिंग के आखिरी सेमेस्टर में पढ़ाई छोड़ दी। संदीप ने तीन लिंग परिवर्तन सर्जरी के बाद, सरकार के सामने आवश्यक दस्तावेज दाखिल किए और इस तरह संदीप से वह आधिकारिक तौर परअलीशा पटेल बन गई। अलीशा ने वाइब्स ऑफ इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की और उस दौरान उन्होंने कहा,”जब से मैं स्कूल में थी, मुझे लड़कियों की तरह लंबीस्कर्ट पहनना पसंद था , लेकिन मैं खुद को कभी महिला नहीं कह सकती थी इसलिए मैं मानसिक रूप से भी तनाव में थी। मेरी पांच बहनें हैं और मैंसबसे छोटा हूं। मेरी आदतें धीरे धीरे औरतों की तरह होने लगीं और मुझे वक्त के साथ औरतों की चीजें बहुत  ज्यादा पसंद आईं।” अलीशा ने कहा कि ,”मैंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के 30 में से 27 विषयों को पूरा कर लिया है, लेकिन लिंग को लेकर जो परेशानीथी वो अत्यंत बढ़ती जा रही थी  जिसके कारण मुझे तीन विषयों को छोड़ना पड़ा और मैंने फैसला किया कि पहले मुझे अपनी  असलियत लोगोंके सामने लानी होगी और इसके बाद ही मैं अन्य कार्यों में आगे बढ़ूँगी।  इंजीनियरिंग छोड़ने के बाद मुझे घर चलाने के लिए पैसों की जरूरत थीइसलिए मैंने एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में सेल्समैन के रूप में काम किया और टाटा स्काई में सेल्समैन के रूप में भी काम किया। लेकिन नौकरी भी मुश्किल में थी और मैं लड़कों की तरह व्यवहार नहीं कर सकता था इसलिए मैंने नौकरी छोड़ दी और छह महीने का ब्रेक लिया।” उन्होंने कहा,”छह महीने के दौरान मैंने सोचा कि मैं कैसे आगे बढ़ सकता हूं? मुझे फैशन में अधिक दिलचस्पी थी इसलिए मैंने हेयर स्टाइलिस्ट का कोर्स किया,इसके बाद मैंने अहमदाबाद के वीएलसीसी संस्थान में ओरिएंटल थेरेपी का प्रशिक्षण लिया।ट्रेनिंग के बाद मैं काफ़ी आत्मनिर्भर हो गया और काम करना आरम्भ किया। “ अलीशा ने अपनी सर्जरी के बारे में बताया कि उन्होंने 6 सितंबर 2018 को हार्मोन थेरेपी शुरू की थी.इसके बाद उन्होंने दिल्ली में वॉयस चेंजिंगथेरेपी  और सूरत में ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी करवाई। 6 अप्रैल, 2021 को लिंग परिवर्तन सर्जरी  हुई। यह प्रक्रिया थोड़ी जटिल और लंबी है। हार्मोनल परिवर्तन विशेष रूप से कठिन होता। परिवार और डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान उनका अत्यंतसहयोग किया और उन्हें प्रोत्साहित किया।  इस पूरी सर्जरी में करीब 8 लाख रुपये का खर्चा आया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2019 में कानून बनाया गया था और इससे उनका विश्वास बढ़ा और अब उन्हें विश्वास है की उनकी इच्छा जल्दही पूरी होगी।सरकार ने इसे कागज पर मान्यता दी है लेकिन समाज को भी हमारा समर्थन करना चाहिए।उन्होंने कहा,” एक पुरुष के लिए एकमहिला बनना गलत नहीं है। उसे खुलकर बात करनी चाहिए।” अलीशा ने वाइब्स ऑफ इंडिया को बताया कि वह सामाजिक कार्यों और राजनीति में शामिल होना चाहती हैं।  सूरत कलेक्टर आयुष ओके ने वाइब्स ऑफ इंडिया को बताया,”सिस्टर अलीशा को कानून के प्रावधानों के तहत सर्टिफिकेट दिया गया है.अबतक ऐसे लोग अपनी पहचान उजागर नहीं कर पाए हैं जो अब कानून द्वारा समाज के लोगों के सामने प्रकट की जा सकती हैं। इसके अलावाभविष्य में अगर कोई बाधा और शिकायत आती है तो उनकी अवश्य मदद की जाएगी।”

राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी स्कैंडल की जांच सूरत तक पहुंची

July 23, 2021 17:08

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी स्कैंडल की जांच सूरत तक पहुंच गई है. पुलिस ने सैयदपुरा से तनवीर हासमी नामक व्यक्ति को पोर्नोग्राफी स्कैंडल में गिरफ्तार किया है. तनवीर हासमी पर एक अश्लील फिल्म बनाने और उसे राज कुंद्रा को बडी रकम में बेचने का आरोप है। मुंबई में पोर्न फिल्म बनाने […]

गुजरात के 80% बच्चे हैं एनीमिक, कोविड-19 ने कर दिया है और बदतर

July 22, 2021 22:21

वैसे तो महामारी से पहले भी गुजरात में पांच में से चार बच्चे (79.7 प्रतिशत) एनीमिया से पीड़ित थे। यह देश में किसी भी राज्य में सबसे अधिक है। लेकिन राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण- 5 के अनुसार, अब स्थिति इससे भी बदतर हो गई है। अहमदाबाद में आर्थिक रूप से पिछड़े यानी ईडब्ल्यूएस आवास में […]

अमीर घर पर रहते हैं, गरीब स्वास्थ्य देखभाल पर खर्च से जूझते हैं

July 22, 2021 14:34

ऐसा कहा जाता है कि अधिकांश भारतीयों और गरीबी के बीच बस एक बीमारी की दूरी है, और कोविड ने यह साबित कर दिया है | जुहापुरा के एक ऑटोरिक्शा चालक अकबर मियां (32) दूसरी लहर के दौरान बचत में हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिन में लगभग 18 घंटे काम कर रहे हैं। उनकी भतीजी, जो पिछले महीने कोविड से संक्रमित हुई और एक सरकारी अस्पताल से इलाज कराकर लौटी, उसे जल्‍द ही म्‍यूकरमायकोसिस (काली फंगस) का पता चला। इलाज का खर्च तो पूरी तरह से अस्पताल ने ही उठाया,लेकिन अब छुट्टी के बाद दवाओं की लागत अकबर और उसके परिवार की रातों की नींद हराम कर रही है। अकबर ने कहा, “एक महीना हो गया है और वह अभी भी काली फंगस के लिए घर पर इलाज करा रही है। हमें 2 लाख रुपये के करीब उधार लेना पड़ा और अब हम इसे चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’ उन्‍होंने बताया कि कोविड के कारण लगे लॉकडाउन ने उनकी आय को कम कर दिया है क्योंकि अधिक से अधिक लोग अब अपने स्वयं के वाहनों में यात्रा करना पसंद करते हैं। प्रहलाद नगर इलाके में एक कॉफी शॉप की कर्मचारी सुरभि देसाई ने अप्रैल में अपनी मां को कोविड के कारण खो दिया था। उन्होंने कहा, ‘मैं परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य हूं और जहां मैं काम करती हूं, वह बंद चल रहा था और मेरी आय का रास्ता बंद था। मैंने अपनी मां के अंतिम संस्कार के खर्च की व्यवस्था के भी संघर्ष किया।’ दृष्टि परमार (31) और उनकी मां को एक महीने पहले कोविड-19 संक्रमण का पता चला था। जब दृष्टि की मां संक्रमण के कारण अंतिम सांस ले रही थीं, तब दृष्टि म्यूकरमायकोसिस के कारण जबड़े की सर्जरी करा रही थी। द्रष्टि के दूर के रिश्तेदार ने कहा, ‘दृष्टि अब घर में उपचार करा रही हैं। ब्लैक फंगस के इलाज की दवा की कीमत 20,000 रुपये प्रति शीशी और एक टैबलेट स्ट्रिप की कीमत 10,000 रुपये है। अब तक उन्हेंं इन दवाओं की खरीद के लिए प्रति सप्ताह 80,000 से 90,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। उनके पति इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं और लॉकडाउन के बाद से काम के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके दो छोटे बच्चे हैं। हमें उनकी मदद के लिए एक फंडरेजर शुरू करना पड़ा। गरीब होते गए और गरीब  मार्च 2021 में प्रकाशित यूएस-आधारित फैक्ट-टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के निष्कर्षों के अनुसार, कोविड-19 के कारण आई मंदी की वजह से भारत में गरीब लोगों की संख्या (एक दिन में 2 डॉलर या उससे कम की आय) में 7.5 करोड़ की वृद्धि का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और चीन में वैश्विक आबादी का एक तिहाई है। इनमें से किसी देश में आय वितरण का पैटर्न वैश्विक अर्थव्यवस्था पर एक बड़ा प्रभाव डालता है। भारत के मामले में प्रति दिन 2 डॉलर से कम आय वाले लोगों की संख्या में 7.5 करोड़ की वृद्धि वैश्विक स्तर पर गरीबी में वृद्धि का लगभग 60 प्रतिशत है। प्रवासी मजदूरों पर सबसे ज्यादा असर सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के कंज्यूमर पिरामिड हाउसहोल्ड सर्वे ने अप्रैल और मई, 2021 के दौरान रोजगार पर कोविड -19 के प्रभाव को दिखाया। यह समय पूरे भारत में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के लिए मुश्किल बीता था। अप्रैल-मई में कुल 2.23 करोड़ नौकरियां गईं, जिनमें से 1.72 करोड़ दैनिक वेतन भोगियों की थीं। अहमदाबाद के एक श्रम अधिकार संगठन आजीविका ब्यूरो के अनौपचारिक अनुमानों के अनुसार शहर में 13 लाख सर्कुलर प्रवासी श्रमिक हैं, जो 5 प्रमुख क्षेत्रों – कंस्ट्रक्शन, मैन्यूफैक्चरिंग, होटल व रेस्तरां, हेड लोडिंग और घरेलू कार्यों में कार्यरत श्रमिकों का बड़ा हिस्सा हैं।  संगठन के एक सदस्य ने कहा कि यह आबादी दूसरी लहर के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुई। आजीविका ब्यूरो के एक वकील और शोधकर्ता शुभम कौशल ने कहा, ‘हमारे सर्वेक्षण से पता चला है कि शहर में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की साप्ताहिक कमाई में दूसरी लहर की शुरुआत के बाद आंशिक लॉकडाउन के दौरान 30 प्रतिशत की गिरावट आई। लगभग 60 प्रतिशत ने कहा कि उनके पास कोई पैसा नहीं बचा है। इनमें से 27 प्रतिशत श्रमिकों ने कहा कि उन्हें कोविड -19 संक्रमण सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हैं।’ कौशल ने कहा कि वित्तीय स्थिति इतनी विकट है कि कोविड प्रभावित श्रमिकों को साहूकारों से 10 प्रतिशत या उससे अधिक के ब्याज पर उधार लेने के लिए मजबूर होना पड़ा, ताकि वे स्वास्थ्य देखभाल का खर्च उठा सकें। कौशल ने कहा, ‘कोई यह नहीं मान सकता कि इन श्रमिकों को उचित उपचार भी मिला होगा, क्योंकि इनमें से कई ऐसे निजी स्वास्थ्य पेशेवरों के पास गए, जो कोविड के इलाज में सक्षम नहीं थे। जागरूकता की कमी के कारण इनमें से कई झोलाछाप डॉक्टरों के पास भी गए और उन्होंने उनसे बहुत पैसे वसूले।’

संदेसरा बंधु की रुपये 548 करोड़ की संपत्ति को नीलाम करने का निर्णय

July 22, 2021 14:35

भारतीय बेंको को करोडो रुपयों का चुना लगाकर विदेश भाग जाने वाले संदेसरा बंधु की रुपये 548 करोड की संपत्ति को नीलाम करने का निर्णय लीया गया है. 9 सितंबर को यह नीलामी होगी. नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा द्वारा वडोदरा में स्टर्लिंग बायोटेक ली आरंभ किया गया गया था ।हालांकि, कंपनी शुरू होने के […]

क्या ममता बनर्जी उतरेंगी गुजरात के चुनाव मैदान में ?

July 21, 2021 22:47

पश्चिम बंगाल की राजनीति में नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हराने के बाद, ममता बनर्जी गुजरात में उन्हे चेलेन्ज करना चाहती है.दीदी के गुजरात में सफल होने से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि वह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को एक स्पष्ट संदेश दे रही हैं कि वह उनके राज्य में उन्हे लडत दे सकती […]

मेरे मोबाइल की डिटेल्स से 2012 में IPS अधिकारी संजीव भट्ट को फंसाया गयाः अर्जुन मोढवाडिया

July 21, 2021 20:37

पेग सस सोफ़्ट्वेर द्वारा कथित जासूसी को लेकर कांग्रेस पार्टी अब आक्रामक हो गई है। आज गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने पूरी घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “मेरे मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स 2012 में IPS अधिकारी संजीव भट्ट को फ़साने के लिए अवैध रूप से प्राप्त की […]

दीदी का दावा: गुजरात नहीं, अब बंगाल मॉडल की बारी

July 21, 2021 18:42

पश्चिम बंगाल के चुनावों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की संयुक्त ताकत को परास्त करने वाली ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि देश में अब गुजरात नहीं, बंगाल मॉडल का समय है. उन्हो ने कहा, ”मैं आ चुकी हूँ”. वह विभिन्न राज्यों में स्थापित विशाल स्क्रीनों के माध्यम […]