comScore समाचार - 394 का पृष्ठ 252 - Vibes Of India

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

Vibes Of India
Vibes Of India

गुजरात में बारिश के कारण 63 की मौत , बचाव कार्य जारी , प्रधानमंत्री ने ली हालात की जानकारी

July 11, 2022 20:39

गुजरात में बारिश का कहर व्यापक जानमाल के नुकसान के तौर पर सामने आने लगा है। गुजरात के लगभग आधे हिस्से में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. तेज बहाव के कारण नदियां कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। गुजरात सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में बारिश के मौसम में 63 […]

जेएमएम के बाद टीडीपी ने भी किया राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू का समर्थन

July 11, 2022 19:04

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से द्रोपदी मुर्मू को उमीदवार बनाने से ना केवल एनडीए की जीत तय होती जा रही है बल्कि विपक्षी एकता पर एक के बाद एक दरार पड़ती जा रही है। जिसका खामियाजा विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भुगतना पड़ेगा। विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को अपने घर झारखण्ड […]

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी से 21 को ईडी करेगी पूछताछ

July 11, 2022 18:34

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने फिर से समन भेजा गया है। प्रवर्तन निदेशालय उनसे इस मामले में 21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगा। इससे पहले राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर चूका है,जिसके खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने देशभर में विरोध […]

छत्तीसगढ़ के “पेसा ” के सहारे गुजरात में आदिवासियों को एकजुट करेगी कांग्रेस

July 11, 2022 18:12

गुजरात में नेताओं के पलायन के बीच कांग्रेस एक बार फिर अपने सबसे मजबूत आधार आदिवासी पर दाव लगाने के मूड में है। आदिवासियों को लामबंद करने के लिए आम आदमी पार्टी की तर्ज पर कांग्रेस ने भी अपने एक मात्र पूर्ण बहुमत शासित राज्य छत्तीसगढ़ का सहारा ले रही है। छत्तीसगढ़ कैबिनेट द्वारा पारित […]

2100 करोड़ से अधिक के बैंक घोटाले में सीबीआई ने की अहमदाबाद समेत 10 जगह छापेमारी , हुयी FIR

July 11, 2022 17:33

2100 करोड़ से अधिक के बैंक घोटाले में सीबीआई ने की अहमदाबाद समेत 10 जगह छापेमारी की। अहमदाबाद स्थित एक निजी कंपनी और उसके छह निदेशकों और अज्ञात लोगों के खिलाफ बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर FIR दर्ज की गयी है . आरोप है कि बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई, एसबीआई, पीएनबी और शामराव विट्ठल […]

नारायण मूर्ति ने इंफोसिस के दिनों से एक उद्यमी के रूप में सीखे गए 9 सबक

July 11, 2022 16:32

एनआर नारायण मूर्ति ने 1981 में जब छह अन्य सह-संस्थापकों के साथ इंफोसिस की स्थापना की थी, तब उद्यमियों को भारत में शायद ही तवज्जो दी जाती थी। पीठ पर हाथ रखने वाला तब कोई ‘शार्क टैंक’ भी नहीं हुआ करता था। ऐसे में उन्होंने भारत में आईटी क्रांति का नेतृत्व कैसे किया? हाल ही […]

पीएम मोदी ने नए संसद भवन पर 9,500 किलोग्राम कांस्य राष्ट्रीय प्रतीक का किया अनावरण ,ओवैसी ने जताया विरोध

July 11, 2022 16:03

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का सोमवार को अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्य का बना यह प्रतीक 9,500 किलोग्राम वजनी है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। उन्होंने बताया कि इसे नए संसद भवन के शीर्ष पर बनाया गया है और प्रतीक को सहारा देने […]

श्रीलंका की अराजक भीड़ कही भारत की रिफ्यूजी न बन जाए

July 11, 2022 15:41

सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को चेताया श्रीलंका में चल रही सियासी भगदड़ के बीच भारत की चिंता बढ़ गयी है ,बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर मोदी सरकार को चेताया है। उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार से कहा कि लंका की भीड़ कहीं भारत […]

बरसात में कांग्रेस में अकाल – धीरू चावड़ा, राजेशभाई झाला, पूर्व विधायक गौतमभाई चौहाण अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

July 11, 2022 15:03

हाईकमान के तमाम निर्देश के बावजूद कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख जगदीश ठाकोर तथा प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा कांग्रेस नेताओं को भाजपा में जाने से रोकने में सफल नहीं हो पा रहे हैं , जिनको पद नहीं मिला उनकी नाराजगी तो समझ में आती है लेकिन जो पदेन है जिनकी हाल ही में नियुक्ति हुयी है […]

बारिश से पीड़ितों के मदद की सी आर पाटिल ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों , कार्यकर्ताओ से की अपील

July 11, 2022 16:10

गुजरात में भारी बारिश के बीच भाजपा प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल ने सभी सांसदों , विधायकों , जिला पंचायत सदस्यों और भाजपा के कार्यकर्ताओ से लोंगो के बीच रहने और पीड़ितों के मदद की अपील की है , साथ ही जरुरत पड़ने पर भाजपा मुख्यालय से संपर्क करने की अपील की है।वही इसके पहले […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की फ़ोन पर बात , बारिश के हालात से हुए अवगत

July 11, 2022 13:44

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया गुजरात को हर संभव मदद का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और गुजरात में व्यापक और भारी बारिश से बनी विकट स्थिति के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने पिछले 48 घंटों में दक्षिण और मध्य गुजरात क्षेत्र में हुई भारी […]

भारत बन जायेगा 2027 तक विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाला देश

July 11, 2022 13:21

विश्व जनसंख्या दिवस विशेष भारत की लगातार विस्फोटक होती जनसंख्या देश के सामने गंभीर चुनौती बनकर खड़ी है. सीमित संसाधनों में निर्भर होती असीमित जनसंख्या देश में खाद्यान संकट पर्यावरण प्रदूषण, रोजगार संकट शिक्षा का अभाव और महंगाई जैसी समस्याएं पैदा कर रही है. यह समस्या भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया झेल रही है. […]

विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना ​​के मामले में चार महीने जेल की सजा

July 11, 2022 12:46

विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना ​​के मामले में कोर्ट ने चार महीने जेल की सजा सुनाई है. अदालत ने माल्या पर 2,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर माल्या को 2 महीने और भुगतने होंगे। कोर्ट ने विजय माल्या को विदेशों में ट्रांसफर किए गए 4 करोड़ रुपये का भुगतान […]

गुजरात में चार दिन में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान , प्रशासन अलर्ट

July 11, 2022 12:36

राज्य में इस समय मध्य और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है। पूर्वानुमान के अनुसार, सौराष्ट्र के भावनगर, जूनागढ़ और पोरबंदर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य गुजरात के आणंद, […]

कोरोना की रफ़्तार भी बरसात में पड़ी धीमी , 18 प्रतिशत कम दर्ज हुए मामले

July 11, 2022 12:18

गुजरात ने रविवार को पिछले दिन की तुलना में दैनिक सकारात्मक कोरोना मामलों में लगभग 18 प्रतिशत की कमी दर्ज की। राज्य ने शनिवार को रिपोर्ट किए गए 668 सकारात्मक कोरोना मामलों के मुकाबले रविवार को 546 ताजा कोरोना मामले दर्ज किए। रविवार को पिछले 24 घंटों में राज्य में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या […]

मेघा पाटकर पर धन के दुरुपयोग का मामला मध्यप्रदेश में दर्ज

July 11, 2022 11:48

भाजपा शासित मध्य प्रदेश के बड़वानी में पुलिस ने “नर्मदा बचाओ आंदोलन” के संस्थापक सदस्य और आदिवासियों और वंचितों के अधिकार के लिए प्रसिद्ध कार्यकर्ता मेधा पाटकर पर धन के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी तेमला बुजुर्ग गांव के निवासी प्रीतमराज बडोले की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें आरोप […]

चांदखेड़ा गोदाम में छापेमारी के दौरान 39 लाख मूल्य की विदेशी शराब जब्त, एक ट्रक व 10 कार जब्त

July 11, 2022 11:33

अहमदाबाद की प्रिवेंशन ऑफ क्राइम ब्रांच (पीसीबी) की टीम ने शनिवार देर रात चांदखेड़ा के एक गोदाम में छापा मारकर भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की 39 लाख बोतलें और एक ट्रक और 10 कारों को जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि वे सौराष्ट्र के राजकोट, गोंडल […]

जलमग्न हुआ गुजरात ,राज्यभर में गरज कर बरसे मेघराज

July 11, 2022 11:01

पालड़ी में 18 तो छोटाउदयपुर में 22 इंच बरसात गुजरात में मॉनसून की पहली दस्तक ने ही प्रशासन की साँस फुला दी है। अहमदाबाद समेत सभी जिलों में बारिश हुई है. अहमदाबाद में कल हुई भारी बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी जिलों में बारिश हुई […]

महाराष्ट्र में बारिश से 76 की मौत ,गुजरात लबालब , वलसाड के कुछ निचले इलाकों में बाढ़

July 10, 2022 17:55

नवसारी और वलसाड जिलों में 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है तेलंगाना में बारिश के कारण 3 दिन का अवकाश, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है महाराष्ट्र में बारिश की वजह से 76 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों का यह आंकड़ा 1 जून से 7 […]

शिवसेना के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी , 7 दिन में देना होगा जवाब

July 10, 2022 17:34

शिंदे – उध्दव गुट पर लगा है व्हिप के उलंघ्घन का आरोप विधायकों पर लटक रही है निलंबन की तलवार महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में सरकार बनने के बाद विधायकों के निलंबन पर तलवार लटक रही है। महाराष्ट्र विधानसभा के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत ने शिवसेना के 55 में से […]