D_GetFile

क्रिस हिपकिंस होंगे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री

| Updated: January 21, 2023 11:27 am

क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री होंगे। वह जैकिंडा अर्डर्न की जगह लेंगे। हिपकिंस इस समय पुलिस, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा मंत्री हैं।

दरअसल हिपकिंस इस समय लेबर लीडरशिप के लिए अकेले उम्मीदवार हैं। यह पद संभालने से पहले उन्हें रविवार को प्रतिनिधि सभा में पार्टी के औपचारिक समर्थन देने की आवश्यकता होगी। यदि उन्हें समर्थन प्राप्त होता है, तो अर्डर्न 7 फरवरी को गवर्नर-जनरल को जहां अपना इस्तीफा सौंपेंगी, वहीं किंग चार्ल्स तृतीय की ओर से हिपकिंस को प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा। हिपकिंस पहली बार 2008 में संसद के लिए चुने गए थे। नवंबर 2020 में कोविड -19 के लिए भी मंत्री बनाए गए थे।

बता दें कि 37 साल की उम्र में 2017 में देश की प्रधानमंत्री बनीं अर्डन ने गुरुवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेतृत्व करने के लिए अब उनके पास ऊर्जा नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछला साढ़े पांच साल का उनका जीवन बहुत पूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि संकट के दौरान देश का नेतृत्व करना मुश्किल था। उनके पद पर रहने के दौरान कोविड महामारी आई, क्राइस्टचर्च मस्जिद में गोलीबारी हुई और और व्हाइट आइलैंड ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ।

दरअसल जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार महंगाई और बढ़ती सामाजिक असमानता ने अर्डर्न की लोकप्रियता को गिरा दिया।

Also Read: जनवरी में गुजरात केमिकल की बड़ी कंपनियों के शेयरों में 19% की गिरावट

Your email address will not be published. Required fields are marked *