हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के सहारे 10 लाख बूथों तक पहुंचेगी कांग्रेस -

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के सहारे 10 लाख बूथों तक पहुंचेगी कांग्रेस

| Updated: January 21, 2023 17:04

कांग्रेस (Congress ) भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को मिली सफलता से उत्साहित होकर ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। ये अभियान करीब दो महीने तक चलेगा। 26 जनवरी से शुरू होने वाली इस यात्रा के सहारे कांग्रेस का लक्ष्य 10 लाख बूथों तक पहुंचने का है।

शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, सांसद केसी वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस अभियान का लोगो जारी किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ एक ‘चार्जशीट’ भी जारी की।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (Congress MP Jairam Ramesh) ने कहा कि हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताओं पर है। उन्होंने कहा, “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल गांधी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।”

‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के कठुआ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जयराम रमेश ने कहा, “कांग्रेस (Congress) का कैनवास 6 लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के 10 लाख मतदान केंद्रों में हर घर तक पहुंचेगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और 6 लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के 10 लाख मतदान केंद्रों के हर घर तक पहुंचेंगे।

चाय की दुकानों पर पेपर कप शुक्रवार से प्रतिबंधित: अहमदाबाद नगर निगम

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d