गुजरात में स्टांप ड्यूटी संग्रह 2022 में 19% बढ़कर 8,769 करोड़ रुपये हुआ

Gujarat News, Gujarati News, Latest Gujarati News, Gujarat Breaking News, Gujarat Samachar.

Latest Gujarati News, Breaking News in Gujarati, Gujarat Samachar, ગુજરાતી સમાચાર, Gujarati News Live, Gujarati News Channel, Gujarati News Today, National Gujarati News, International Gujarati News, Sports Gujarati News, Exclusive Gujarati News, Coronavirus Gujarati News, Entertainment Gujarati News, Business Gujarati News, Technology Gujarati News, Automobile Gujarati News, Elections 2022 Gujarati News, Viral Social News in Gujarati, Indian Politics News in Gujarati, Gujarati News Headlines, World News In Gujarati, Cricket News In Gujarati

गुजरात में स्टांप ड्यूटी संग्रह 2022 में 19% बढ़कर 8,769 करोड़ रुपये हुआ

| Updated: February 3, 2023 15:30

गांधीनगर: कोविड-19 महामारी के बाद अपनी मजबूत वापसी को जारी रखते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र ने 2022 में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इससे पिछले वर्ष की तुलना में संपत्ति के रजिस्ट्रेशन में 11% की वृद्धि हुई और स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फी के रूप में सरकारी राजस्व में 19% की वृद्धि हुई।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 2022 में रजिस्टर्ड प्रोपर्टी की संख्या 15,97,188 थी, जो पिछले वर्ष में पंजीकृत 14,29,607 संपत्तियों की तुलना में 11% अधिक है। स्टांप ड्यूटी और प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन  से सरकारी आमदनी भी 2021 में 7,337.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022 में 8,769 करोड़ रुपये हो गई, जो 19% की वृद्धि है।

2020 की तुलना में जब महामारी फैल रही थी और निर्माण गतिविधियों को ठप करने के लिए लॉकडाउन लग गया था,  तब राज्य ने प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन में 57% की वृद्धि दर्ज की और 2022 में स्टांप शुल्क से राजस्व में 94% की वृद्धि दर्ज की गई।

अहमदाबाद में रजिस्टर्ड प्रोपर्टी की संख्या में पिछले तीन वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। जिले में  2020 में 1.73 लाख प्रोपर्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो 2021 में बढ़कर 2.63 लाख और 2022 में 2.96 लाख हो गया। स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फी से सरकारी आमदनी 2020 में 1,331 करोड़ से बढ़कर 2021 में 2,310 करोड़ हो गई। 2022 में सरकार अहमदाबाद में स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फी से आमदनी 2,963 करोड़ रही।

रियल इंडस्ट्री के सूत्रों ने कहा कि जहां प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में लगातार बढ़ोतरी का ट्रेंड रियल एस्टेट इंडस्ट्री के लिए बाउंस बैक का संकेत देता है, वहीं स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस में कमी से रियल एस्टेट में ग्रोथ को और बढ़ावा मिलेगा।

कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) गुजरात के अध्यक्ष अजय पटेल ने कहा, “महामारी के दौरान वित्तीय अनिश्चितता के कारण लोगों ने अपनी निवेश योजनाओं को स्थगित कर दिया था। इसका स्पिलओवर प्रभाव अब देखा जा रहा है। रियल एस्टेट बाजार स्वस्थ गति से बढ़ रहा है, लेकिन स्टांप ड्यूटी में कमी से इस क्षेत्र की वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।”

क्रेडाई, अहमदाबाद के अध्यक्ष तेजस जोशी ने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से हो रहा है और अनिवासी भारतीय (एनआरआई) भी अहमदाबाद शहर में संपत्ति खरीद रहे हैं। जोशी ने कहा, “अहमदाबाद में प्रोपर्टी मार्केट देश के अन्य ऐसे ही शहरों की तुलना में सस्ता है और हमें उम्मीद है कि अचल संपत्ति में मजबूत वृद्धि जारी रहेगी।”

Also Read: गुजरात G -20 मीट – पर्यटन कार्य समूह की पहली बैठक कच्छ के रण में 7 से 9 तक

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d