गुजरात कांग्रेस में लगातार चल रहे संगठनात्मक बदलाव के तहत लगातार नयी नियुक्तियां की जा रही हैं , गुजरात महिला कांग्रेस के प्रमुख के तौर पर युवा चेहरे पर दाव आजमाते हुए जेनी वीरजी ठुम्मर की नियुक्ति की गयी है ,जेनी उच्च शिक्षित हैं और स्थानीय निकाय चुनाव में भाग्य आजमा आजमा चुकी है। जेनी एक प्रवक्ता के तौर पर कांग्रेस का पक्ष रखती रही है। जेनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरजी ठुम्मर की एकलौती बेटी हैं।
वीरजी कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक है , वह चौथी बार निर्वाचित हुए है ,अमरेली लोकसभा का भी उन्होंने प्रतिनिधित्व किया है। लम्बे समय बाद महिला कांग्रेस की नियुक्ति सौराष्ट्र से हुयी है , इसके पहले अहमदाबाद का कब्ज़ा होता था।
प्रदेश कांग्रेस उपप्रमुख , महासचिव , जिलाप्रमुख , प्रदेश सोशल मीडिया सेल ,की नियुक्ति पिछले चार दिन में हो चुकी हैं , वही रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने तत्काल प्रभाव से महिला कांग्रेस के प्रमुख के तौर पर जेनी की नियुक्ति की। विदित हो की गुजरात में दिसंबर में चुनाव होने हैं ,एक चर्चा जल्दी चुनाव की है ,इसलिए कांग्रेस नेतृत्व फटाफट नियुक्ति कर रहा है।
गुजरात चुनाव से पहले उत्तर गुजरात के दिग्गज आदिवासी नेता व विधायक अश्विन कोटवाल कांग्रेस पार्टी से नाराज हैं। उनके अगले माह भाजपा में शामिल होने की अटकलें है। कोटवाल कांग्रेस की आदिवासी अधिकार रैली व डिनर पार्टी में भी गैरहाजिर थे।
प्रदेश कांग्रेस ने लंबे समय बाद राजधानी गांधीनगर में आदिवासी व किसानों के हकों के लिए रैली व सभा का आयोजन किया था। उत्तर गुजरात के खेडब्रम्हा से कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल इसमें अनुपस्थित रहे। गुरुवार शाम को कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी ने कांग्रेस विधायकों के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया था। कोटवाल इसमें भी शामिल नहीं हुए थे, अब माना जा रहा है कि वे कांग्रेस पार्टी की उपेक्षा से नाराज हैं तथा अगले माह तक भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं।
पीसीसी में उपेक्षा से नाराज भरत सिंह सोलंकी ने डाला दिल्ली में डेरा