आज बजेगी चुनावी रणभेरी, 543 संसदीय सीटों के लिए सात चरणों में मतदान संभव
जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रहीं हैं. 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) आज दोपहर तीन बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। संभावना है कि 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है।
चार राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल भी जून में खत्म हो रहा
मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। इससे पहले, नई लोकसभा का गठन करना अनिवार्य है। ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश व अरुणाचल प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून में खत्म हो रहा है। इन राज्यों में चुनाव तारीखों की भी घोषणा होगी। अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा, त्योहार व सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए तारीखें तय की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- इलेक्टोरल बांड के बारे में वह खास बातें जिसे आप जानना चाहेंगे!